फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   civic

प्राचीन आश्रम तक पहुंचने को रास्ता जरूरी

Thu, 27 Aug 2020 11:52 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 27 Aug 2020 11:52 PM IST
विज्ञापन
civic
27एमएनपी-06-बेवर के रसूलाबाद में मंदिर के निकट अंडरपास की मांग को लेकर प्रदर्शन करते ग्रामीण - फोटो : MAINPURI
बेवर (मैनपुरी)। रसूलाबाद स्थित विदुर आश्रम तक पहुंचने के लिए रास्ता जरूरी है। हाईवे अथॉरिटी द्वारा कोई अंडर पास नहीं दिए जाने से ग्रामीणों में आक्रोश है। ग्रामीणों ने बृहस्पतिवार को गांव में प्रदर्शन करके मंदिर के निकट बने चकमार्ग पर अंडरपास बनवाने की मांग की है।
विज्ञापन

बेवर में बाईपास हाईवे मार्ग रसूलाबाद गांव में पुराने आश्रम और मंदिर के पीछे से होकर निकला है। हाईवे निकलने से मंदिर तक पहुंचने के लिए ग्रामीणों को लंबी दूरी तयकरनी होगी। 20 दिन पहले भी ग्रामीणों ने हाईवे पर चल रहे कार्य को रोककर हाइवे अथॉरिटी से मंदिर के निकट अंडर पास बनवाने की मांग की थी।
विज्ञापन

हाईवे अथॉरिटी द्वारा आश्वासन तो दिया गया, लेकिन कोई कार्रवाई शुरू नहीं की। बृहस्पतिवार को ग्रामीणों ने कार्य रोककर गांव में प्रदर्शन करके हाईवे अथॉरिटी से अंडरपास बनवाने की मांग की। ग्रामीणों का कहना है अंडर पास नहीं बनाए जान से मंदिर और आश्रम तक पहुंचने के लिए परेशानी का सामना करना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सत्यप्रकाश दुबे, बंटी दुबे, स्वामी कुमारानंद गिरि, नीलेश कुमार, छोटू तिवारी, सत्ते दुबे, जयप्रकाश दुबे, महेंद्र तिवारी, निक्की दुबे, ऋषभ मिश्रा, विष्णु दुबे, विनय दुबे, लता तिवारी, अलका मिश्रा, सरला दुबे ने डीएम और हाईवे अथॉरिटी से अंडरपास बनवाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed