{"_id":"5e7e1f8e8ebc3e7747480973","slug":"civic-mainpuri-news-agr435614143","type":"story","status":"publish","title_hn":"हल्की बूंदाबादी से बढ़ गई ठंडक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हल्की बूंदाबादी से बढ़ गई ठंडक
विज्ञापन
27एमएनपी-25-शहर में रिमझिम बारिश
- फोटो : MAINPURI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। जिले में शुक्रवार को सुबह अचानक मौसम का मिजाज बदल गया। कुछ ही देर में आसमान में छाए बादलों से बारिश शुरू हो गई। करीब आधे घंटे तक जिलेभर में बूंदाबांदी हुई। इससे मौसम में ठंडक भी बढ़ गई है।
शुक्रवार को सुबह भी अचानक मौसम बिगड़ गया। आसमान में छाए बादलों से बारिश शुरू हो गई। सुबह आठ बजे शुरू हुई रिमझिम बारिश करीब आधे घंटे तक चली। पूरे जिले में बारिश के चलते ठंडक बढ़ गई है। फसलों में कम बारिश से कोई खास नुकसान नहीं बताया जा रहा है, लेकिन आसमान में छाए बादलों से किसानों की चिंता बनी हुई है। उन्हें डर सता रहा है कि अगर तेज बारिश हुई तो गेहूं की फसल में नुकसान होना तय है, वहीं मूंगफली की फसल का भी अंकुरण प्रभावित होगा।
मौसम विभाग ने पहले ही जताई थी बारिश की संभावना
कृषि विज्ञान केंद्र के मौसम वैज्ञानिक डॉ. नरेंद्र कुमार वर्मा ने आगामी 27 मार्च व 28 मार्च को हल्की बारिश होने की चेतावनी दी थी। ऐसे में अभी शनिवार को भी बारिश होने की संभावना बनी हुई है। इसके अलावा मार्च में हुई बारिश की अगर बात करें तो अब तक के सारे रिकॉर्ड तोड़कर बारिश का आंकड़ा मार्च में 45 मिली मीटर पहुंच चुका है। ऐसे में जरा सी भी बारिश फसलों को भारी नुकसान पहुंचा सकती है।