{"_id":"6993eab51a16d46a290ad4e3","slug":"civic-body-still-asleep-illegal-unipoles-continue-to-threaten-lives-after-pratapgarh-tragedy-2026-02-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"गजब का हाल: जहां मिली जगह, वहीं तान दिए बांस लगाकर होर्डिंग; प्रतापगढ़ हादसे के बाद भी नहीं खुली नींद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गजब का हाल: जहां मिली जगह, वहीं तान दिए बांस लगाकर होर्डिंग; प्रतापगढ़ हादसे के बाद भी नहीं खुली नींद
Tue, 17 Feb 2026 09:42 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Tue, 17 Feb 2026 09:42 AM IST
सार
आगरा नगर निगम का अवैध होर्डिंगों के प्रति रवैया बेहद उदासीन है। प्रतापगढ़ में एक पेट्रोल पंप के बाहर लगे यूनीपोल के कार पर गिरने से सपा नेता की मौत हो गई थी। इस हादसे के बाद भी शहर भर में सरकारी सिस्टम नहीं सुधर सका है।
विज्ञापन
अवैध होर्डिंग
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कहने को तो नगर निगम अवैध होर्डिंग और व्यवसायिक प्रचार पर नकेल कसने के दावे करता है लेकिन उसे सख्ती करने के लिए किसी बड़े हादसे का इंतजार है। यह हम नहीं कह रहे बल्कि नगर निगम का अवैध होर्डिंगों के प्रति उदासीन रवैया बयां कर रहा है। प्रतापगढ़ में एक पेट्रोल पंप के बाहर लगे यूनीपोल के कार पर गिरने से सपा नेता की मौत हो गई थी। इस हादसे के बाद भी शहर भर में सरकारी सिस्टम को मुंह चिढ़ा रहे अवैध होर्डिंग और यूनीपोल तने हुए हैं।
नगर निगम के अनुसार शहर में करीब 300 यूनीपोल लगाने की अनुमति दी गई है। हालांकि शहर के हर कोने पर यूनीपोल तने हुए हैं। लोहे के इन भारी पोल की मजबूती को लेकर भी कोई ठोस निगरानी तंत्र नहीं है। जाहिर है कि तेज हवा या किसी वाहन के टकराने पर ये पोल बड़े हादसे का कारण बन सकते हैं। सहायक नगर आयुक्त अशोक प्रिय गौतम ने बताया कि होर्डिंग और पोल बिना अनुमति नहीं लगाए जा सकते। होर्डिंग पर लगातार कार्रवाई की जाती रही है। अवैध पोल लगे होने की शिकायत नहीं मिली है। यदि कहीं जानकारी मिलती है तो कार्रवाई की जाएगी।