{"_id":"5d26215d8ebc3e6cab1f6119","slug":"civic-bank-kasganj-news-agr395483263","type":"story","status":"publish","title_hn":"उपभोक्ताओं में आक्रोश, आंदोलन की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उपभोक्ताओं में आक्रोश, आंदोलन की तैयारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासगंज। एसबीआई गोरहा के ग्राहक सेवाकेंद्र पर हुई घोटाले की जांच बेनतीजा रही है। इससे उपभोक्ताओं में आक्रोश बढ़ रहा है। परेशान उपभोक्ता आंदोलन की तैयारी कर रहे हैं।
ग्राहक सेवाकेंद्र का संचालक अर्जुन लाखों रुपये का घोटाला कर फरार हो गया है। मामले की त्रिस्तरीय जांच हो रही है। बैंक, पुलिस, प्रशासन अलग अलग जांच कर रहे हैं। तीनों स्तर की जांच अभी पूरी नहीं हुई है। प्रशासन ने जांच आगे बढ़ाते हुए गुरुग्राम की ओरियल कंपनी के खिलाफ कार्रवाई के लिए एसबीआई को पत्र लिख दिया है। जब कि एसबीआई और पुलिस की जांच अभी भी उलझी हुई है। तीनों ही जांच एजेंसी ओरियल कंपनी की मनमानी की बात कहकर पल्ला झाड़ रही हैं। जबकि कंपनी के खिलाफ कार्रवाई नहीं की जा रही। तीनों जांच एजेंसियां कह रही हैं कि ओरियल कंपनी दस्तावेज नहीं दे रहीं। उपभोक्ताओं को न्याय मिलता नहीं दिख रहा। उपभोक्ता अपने भुगतान के लिए इधर-उधर भटक रहे हैं। उपभोक्ताओं ने अब आंदोलन की तैयारी की है। आक्रोशित उपभोक्ता एकजुट हो धरने की योजना बना रहे हैं। उपभोक्ता सुरेश पाल, दुष्यंत, प्रेमपाल, मोहरश्री सहित अन्य उपभोक्ताओं का कहना है कि यही हाल रहा तो आंदोलन करना मजबूरी है। हर हाल में हमारा भुगतान होना चाहिए।
आंकड़े की नजर से-
- 3900 से अधिक उपभोक्ता धोखाधड़ी के शिकार।
- 225 उपभोक्ता दर्ज करा चुके हैं बयान।
- 45 लाख से अधिक का हुआ है घोटाला।
- विवेचना चल रही है। विवेचक ने ओरियल कंपनी के अधिकारियों से वार्ता की है। जल्द ही विवेचना पूरी करा दी जाएगी। रिपुदमन सिंह, कोतवाली प्रभारी, सोरों।
- उपभोक्ताओं के बयान दर्ज कर रिपोर्ट प्रशासन को सौंप दी। प्रशासन ने बैंक के उच्चाधिकारियों को पत्र भेज दिया है। अब बैंक को ही अग्रिम कार्रवाई करनी है। महेश प्रकाश, एलडीएम।