फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   civic

सड़कों से चोरी हो गए 20 लाख के कूड़ेदान

Sat, 29 Jun 2019 11:05 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 29 Jun 2019 11:05 PM IST
विज्ञापन
civic
जिला अस्पताल के पास लगा जमीन पर कूड़े का ढ़ेर यहां से गायब है कूड़ादान - फोटो : MAINPURI
मैनपुरी। नगर को साफ सुथरा बनाए रखने के लिए नगर पालिका के प्रयासों पर अराजक तत्वों ने पानी फेर दिया है। नगर को साफ सुथरा बनाने के लिए रखे गए 20 लाख के कूड़ेदान चोरी हो गए हैं। इससे इन स्थानों पर कूड़ा खुले में फेंका जा रहा है। नगर पालिका प्रशासन ने सफाई नायकों से इसकी जानकारी जुटाने को कहा है।
विज्ञापन

वर्ष 2015-16 में नगर को साफ सुथरा बनाए रखने के लिए नगर पालिका ने 50 लाख की धनराशि से लोहे के 500 कूड़ेदान खरीदकर नगर के 500 स्थानों पर रखवाए थे। अब लगभग 200 कूड़ेदान गायब हैं। इससे इन स्थानों पर कूड़ा जमीन पर ही डाला जा रहा है। जमीन पर डाले गए कूड़े को जानवर फैलाते रहते हैं। इससे नगर में संक्रामक बीमारियां फैल रही हैं। लगातार गायब हो रहे कूड़ेदान को लेकर विभाग भी चिंतित है। अधिशासी अधिकारी ने सफाई नायकों से विवरण मांगा है। नगर पालिका इस संबंध में रिपोर्ट दर्ज कराने की तैयारी में है।
विज्ञापन

अस्पताल के बाहर लगे कूड़े के ढेर
जिला अस्पताल के गेट नंबर दो के पास रखा कूड़ेदान चोरी हो गया है। इससे यहां जमीन पर ही कूड़ा पड़ा रहता है। प्रतिदिन यहां अस्पताल में सैकड़ों मरीज आते जाते हैं। साथ ही पोस्टमार्टम हाउस पर भी प्रतिदिन सैकड़ों लोग पहुंचते हैं। यहां फैलने वाला कूड़ा इन लोगों के लिए बीमारियों का कारण बन सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed