{"_id":"5d1606348ebc3e3c8653c271","slug":"civic-agra-news-agr393494286","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाला सफाई में हथेली पर मजदूरों की जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाला सफाई में हथेली पर मजदूरों की जान
विज्ञापन
स्टेशन रोड पर बिना मास्क और बूट़्स के सफाई करते मजदूर
- फोटो : MAINPURI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। नाला सफाई कर रहे मजदूरों की जान जोखिम में है। बिना किसी सुरक्षा कबच के मजदूर नालों की सफाई कर रहे हैं। ऐसे में वे कई प्रकार की बीमारियों के साथ ही हादसे का शिकार भी हो सकते हैं। इस तरफ न तो नगर पालिका ध्यान दे रही है और न ही कार्यदायी संस्था।
वर्तमान में नगर में बरसात से पहले नाला सफाई का कार्य तेजी के साथ किया जा रहा है। कुछ नालों की सफाई नगर पालिका करा रही है तो कुछ का ठेका दे दिया गया है। जहां कार्यदायी संस्थाएं नालों की सफाई करा रही हैं।
मजदूर नाला सफाई का कार्य अपनी जान हथेली पर रखकर कर रहे हैं। मजदूरों के पास न तो मास्क ही है और न ही गिलब्स और बूट्स। ऐसे में मजदूरों की जान को कई प्रकार से खतरा है। नाला सफाई के दौरान नालों में कई हानिकारक गैसों के साथ शरीर को नुकसान पहुंचाने वाली बस्तुएं भी मिल रही हैं जिनके चुभने मात्र से ही मजदूरों को कई प्रकार की बीमारियां हो सकती हैं।
विज्ञापन
नालों में प्रयोग की गई सुइयां और कांच निकला
शुक्रवार को भांवत चौराहे के पास नाले की सफाई हो रही थी यहां सफाई के दौरान नाले में प्रयोग की हुई डिस्पोजल सुइयां व कांच निकला। जिससे एक मजदूर घायल हो गया। गरीबी और पैसों के लालच में बेचारे मजदूर बिना सुविधाओं के ही नालों की सफाई करने को मजबूर हैं।
----
हो सकती है एड्स जैसी गंभीर बीमारी
दूषित सुइयों से एचआईवी भी हो सकता है। नाला सफाई के दौरान जो सुइयां निकलीं वे मजदूरों को चुभी भी। यदि उनमें से कोई सुई संक्रमित हुई तो मजदूर एचआईवी पॉजिटिव भी हो सकते हैं। मरीजों की जान जोखिम में पड़ सकती है।