{"_id":"5d7140a28ebc3e01830a025f","slug":"civic-agitation-in-mainpuri-mainpuri-news-agr4043204147","type":"story","status":"publish","title_hn":"अघोषित कटौती से लोगों में बढ़ रहा आक्रोश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अघोषित कटौती से लोगों में बढ़ रहा आक्रोश
विज्ञापन
बेवर बिजली घर पर उपभोक्ताओं को नए नियमों की जानकारी देते एसडीओ रविप्रकाश
- फोटो : MAINPURI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी/बेवर। जिलेभर में हो रही अघोषित और अनियमित कटौती से लोगों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। कटौती के बीच बिजली विभाग का बकाए पर कनेक्शन काटने के साथ ही बकाया बिल जमा कराने के लिए अभियान चल रहा है।
बिजली विभाग ने जितनी वसूली उतनी बिजली के तहत काम शुरू कर दिया है। आने वाले दिनों में बिल वसूली के हिसाब से ही लोगों को आपूर्ति मिलेगी। एक सप्ताह से हो रही अघोषित विद्युत कटौती ने लोगों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। रात में कई घंटों तक बिजली गायब रहने से उपभोक्ता परेशान हैं। बुधवार की शाम पावर हाउस स्थित अधीक्षण अभियंता कार्यालय में विद्युत अधिकारियों के साथ बैठक करके अधीक्षण अभियंता रवि अग्रवाल ने शासन और विभाग की मंशा की जानकारी दी।
बेवर विद्युत सब स्टेशन पर गुरुवार को बैठक में एसडीओ रवि प्रकाश ने कहा जनपद के दस विद्युत स्टेशन 50 प्रतिशत से अधिक लाइनलॉस में है। इसके चलते नए नियमों के तहत यहां व्यस्ततम समय में अघोषित कटौती हो रही है। 50 प्रतिशत से अधिक लाइन लॉस वाले फीडर कोसमा, बेवर, शमशेरगंज, करहल, बरनाहल, अरसारा, कुसमरा, दिहुली, कांकन, सुल्तानगंज हैं। एसडीओ ने शीघ्र ही विद्युत कटौती से निजात का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन
उपभोक्ताओं ने अपनी समस्याओं को बताया वहीं एसडीओ ने विद्युत चोरी की सूचना देने को कहा। जेई रजनीकांत, चेयरमैन प्रतिनिधि सरितकांत भाटिया, सुमित सिकरवार, भोलू दुबे, स्वप्निल चौबे, प्रबल, रंजीत पाल, गौरव मिश्रा, वरुण कुमार मौजूद रहे।
जेई ने लिखा पत्र
बेवर के जेई रजनीकांत ने उच्चाधिकारियों को पत्र लिखा है। इसमें कहा है टाउन बेवर का फीडर एक व दो 50 प्रतिशत लाइन लॉस की श्रेणी में नहीं है। कस्बा बेवर के फीडर एक व दो को व्यस्ततम समय की कटौती से अलग किया जाए।