फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   City steeped in devotion to Mahakal, took out palanquin journey

Agra News: महाकाल की भक्ति में डूबा शहर, निकाली पालकी यात्रा

Fri, 30 Dec 2022 08:54 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 30 Dec 2022 08:54 PM IST
विज्ञापन
City steeped in devotion to Mahakal, took out palanquin journey
कासगंज। शहर में शुक्रवार को भगवान महाकाल की भव्य पालकी यात्रा और कलश शोभायात्रा निकाली गई। शिव की भक्ति में डूबे भक्तों ने पालकी यात्रा और कलश यात्रा का जगह-जगह स्वागत किया। यात्रा के पश्चात वैदिक मंत्रोच्चार और पूजा-अर्चना के साथ शिवमहापुराण कथा का शुभारंभ हुआ। बड़ी संख्या में भक्तों ने कार्यक्रम में हिस्सा लिया।
विज्ञापन

बिलराम गेट स्थित महाकाल मंदिर से पालकी यात्रा शुरू हुई। इस पालकी यात्रा ने बिलराम गेट, बारहद्वारी, नदरई गेट बाजार से होती हुई प्रभुपार्क पर पहुंची। प्रभुपार्क पर महिलाओं की कलश शोभायात्रा भी इसमें शामिल हो गई। कथा वाचिका साध्वी अर्पणा रथ पर सवार हुईं। आयोजक मंडल महाकाल की तस्वीर शोभायात्रा में आगे लेकर चल रहे थे। भोले का डमरू भी भक्तगण बजा रहे थे। भक्ति भाव के साथ नाचते गाते शोभायात्रा मालगोदाम चौराहा, मिशन चौराहा होती हुई एसएस ग्रीन गार्डन कथास्थल पर पहुंची। शोभायात्रा में भक्तों के हाथ में महाकाल की झंडियां थीं। शिवपुराण कथा स्थल पर आयोजकों ने पूजा-अर्चना की और इसके बाद साध्वी अर्पणा ने शिवपुराण कथा के महत्व पर प्रकाश डाला। शोभायात्रा और पंडाल में भक्तों की काफी भीड़ रही।
विज्ञापन

कासगंज। शोभायात्रा में प्रदीप अग्रवाल, पदम अग्रवाल, अजय गुप्ता, शैलेंद्र पाल, पंकज अग्रवाल, निमिश अग्रवाल, नितिन अग्रवाल, प्रखर अग्रवाल, अनिल अग्रवाल, राहुल, क्रिश, सिद्धार्थ, अरविंद अग्रवाल, देवांग बंसल, विनायक, विनम्र अग्रवाल, सार्थक, शिवम अग्रवाल, समाजसेवी राजवीर साहू, पालिकाध्यक्ष रजनी साहू, गीता अग्रवाल, पारूल अग्रवाल, रीता अग्रवाल, नितिशा, ममता अग्रवाल, संगीता गोयल, रेखा सिंघल, नीतू अग्रवाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed