{"_id":"66c7a8bd3ffa227cf403deb4","slug":"city-roads-turned-into-ponds-due-to-late-evening-rain-mainpuri-news-c-174-1-sagr1038-122755-2024-08-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: देर शाम हुई बारिश से शहर की सड़कें बनीं तालाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: देर शाम हुई बारिश से शहर की सड़कें बनीं तालाब
Fri, 23 Aug 2024 02:38 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Fri, 23 Aug 2024 02:38 AM IST
विज्ञापन
मैनपुरी।
दिन भर उमस से परेशान लोगों को बृहस्पतिवार को देर शाम बारिश ने राहत दिलाई। रात 8 बजे के करीब हुई तेज बारिश से शहर की सड़कों पर तालाब जैसा दृश्य नजर आया। लोग पानी के बीच से होकर गुजरने के लिए मजबूर रहे। देर रात बारिश का सिलसिला जारी रहा।
बृहस्पतिवार को सुबह मौसम साफ रहने के चलते धूप और उमस ने लोगों को बेहाल कर दिया। दिन चढ़ने के साथ लोगों की परेशानी बढ़ती चली गई। गर्मी से राहत पाने के लिए लोगों को बारिश का इंतजार था। उनका ये इंतजार दिन में तो पूरा नहीं हो सका, लेकिन देर शाम 8 बजे के करीब बारिश शुरू हो गई। बारिश इतनी जोरदार थी कि देखते ही देखते शहर की सड़कों पर जलभराव हो गया। कचेहरी रोड, स्टेशन रोड, दीवानी रोड समेत अन्य मुख्य मार्गों पर एक फीट से अधिक पानी भर गया। बाजारों में फंसे लोग पहले तो बारिश रुकने का इंतजार करते रहे, लेकिन जब बारिश नहीं रुकी तो पानी के बीच से ही होकर घर के लिए निकल पड़े। देर रात तक बारिश का सिलसिला जारी रहा।
-- -