{"_id":"5c4b0990bdec224bff2412f3","slug":"cisf-jawans-with-gulels-to-tackle-monkey-menace-at-taj-mahal","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"ताजमहल की सुरक्षा में तैनात सीआईएसएफ के जवानों को थमाई गई गुलेल, भगा रहे बंदर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ताजमहल की सुरक्षा में तैनात सीआईएसएफ के जवानों को थमाई गई गुलेल, भगा रहे बंदर
Fri, 25 Jan 2019 06:35 PM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Fri, 25 Jan 2019 06:35 PM IST
विज्ञापन
ताजमहल
- फोटो : अमर उजाला
दुनिया के सात अजूबों में शुमार ताजमहल की सुरक्षा में तैनात सीआईएसएफ के जवानों के हाथों में अब गन की जगह गुलेल नजर आ रही है। इन जवानों को बाकायदा गुलेल चलाने का विशेष प्रशिक्षण दिया गया है।
दरअसल, ताज परिसर में बंदरों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। बंदरों के झुंड आए दिन पर्यटकों पर हमला कर रहे हैं। इससे देश की छवि पर बट्टा लगा रहा है। इन उत्पाती बंदरों से निपटने के लिए ही यह फैसला लिया गया है।
ताजमहल की सुरक्षा में लगाए गए इन सीआईएसएफ जवानों में से लगभग एक दर्जन को गुलेलें दी गई हैं। ताजमहल के पूर्वी और पश्चिमी गेट के पास बंदरों से पर्यटकों की सुरक्षा में इन जवानों को तैनात किया गया है।

ताज में बंदरों का आतंक
गुलेल से बंदरों को भगाता सीआईएसएफ का जवान
बता दें कि ताजनगरी में बंदरों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। खासकर ताजमहल सहित अन्य ऐतिहासिक इमारतों पर बंदरों का ज्यादा आतंक है। स्थिति यह है कि देसी-विदेशी पर्यटकों का भ्रमण करना मुश्किल हो गया है।
ये हुईं घटनाएं
- ताजमहल पर पर्यटकों को बंदरों ने घेरा। इससे विदेशी पर्यटक घायल हो गया था।
- रुनकता क्षेत्र में बंदर एक महिला की गोद से नवजात को खींच ले गया था। इससे नवजात की मौत हो गई थी।
- एमजी रोड पर अचानक कई बंदर सामने आ जाने के कारण अधिवक्ता की बाइक से गिरकर मौत हो गई थी।
- रावली क्षेत्र में एक व्यक्ति को छत पर घेर लिया था। बंदरों की घुड़की से डरकर व्यक्ति नीचे गिर गया था और उसकी मौत हो गई थी।
- थाना एमएम गेट अंतर्गत छत पर मोबाइल फोन पर बात कर रहे युवक को बंदरों ने घेर लिया था। बचने के लिए वह छत से कूद
गया। इससे गंभीर रूप से घायल हो गया।
- बालाजीपुरम में बंदरों के एक झुंड ने एक बुजुर्ग को कमरे में घेर लिया। बंदरों ने काट कर उन्हें घायल कर दिया।
- कलक्ट्रेट में एक व्यक्ति के हाथ से बंदर नोटों से भरा थैला छीन ले गए।
केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) के कमांडेंट ब्रज भूषण सिंह ने बताया कि ताज परिसर में बंदर बड़ी समस्या है। कई पर्यटक बंदर के हमले में घायल हो गए हैं। बंदरों से पर्यटकों की सुरक्षा के लिए जवानों को गुलेल दी गई हैं। इन जवानों को गुलेल चलाने का प्रशिक्षण भी दिया गया है।