फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   CISF jawans with gulels to tackle monkey menace at Taj Mahal

ताजमहल की सुरक्षा में तैनात सीआईएसएफ के जवानों को थमाई गई गुलेल, भगा रहे बंदर

Fri, 25 Jan 2019 06:35 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 25 Jan 2019 06:35 PM IST
विज्ञापन
CISF jawans with gulels to tackle monkey menace at Taj Mahal
ताजमहल - फोटो : अमर उजाला
दुनिया के सात अजूबों में शुमार ताजमहल की सुरक्षा में तैनात सीआईएसएफ के जवानों के हाथों में अब गन की जगह गुलेल नजर आ रही है। इन जवानों को बाकायदा गुलेल चलाने का विशेष प्रशिक्षण दिया गया है।  
विज्ञापन


दरअसल, ताज परिसर में बंदरों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। बंदरों के झुंड आए दिन पर्यटकों पर हमला कर रहे हैं। इससे देश की छवि पर बट्टा लगा रहा है। इन उत्पाती बंदरों से निपटने के लिए ही यह फैसला लिया गया है।
विज्ञापन


ताजमहल की सुरक्षा में लगाए गए इन सीआईएसएफ जवानों में से लगभग एक दर्जन को गुलेलें दी गई हैं। ताजमहल के पूर्वी और पश्चिमी गेट के पास बंदरों से पर्यटकों की सुरक्षा में इन जवानों को तैनात किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ताज में बंदरों का आतंक

CISF jawans with gulels to tackle monkey menace at Taj Mahal
गुलेल से बंदरों को भगाता सीआईएसएफ का जवान
बता दें कि ताजनगरी में बंदरों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। खासकर ताजमहल सहित अन्य ऐतिहासिक इमारतों पर बंदरों का ज्यादा आतंक है। स्थिति यह है कि देसी-विदेशी पर्यटकों का भ्रमण करना मुश्किल हो गया है।

ये हुईं घटनाएं
- ताजमहल पर पर्यटकों को बंदरों ने घेरा। इससे विदेशी पर्यटक घायल हो गया था।
- रुनकता क्षेत्र में बंदर एक महिला की गोद से नवजात को खींच ले गया था। इससे नवजात की मौत हो गई थी।
- एमजी रोड पर अचानक कई बंदर सामने आ जाने के कारण अधिवक्ता की बाइक से गिरकर मौत हो गई थी। 
- रावली क्षेत्र में एक व्यक्ति को छत पर घेर लिया था। बंदरों की घुड़की से डरकर व्यक्ति नीचे गिर गया था और उसकी मौत हो गई थी।
- थाना एमएम गेट अंतर्गत छत पर मोबाइल फोन पर बात कर रहे युवक को बंदरों ने घेर लिया था। बचने के लिए वह छत से कूद
गया। इससे गंभीर रूप से घायल हो गया।
- बालाजीपुरम में बंदरों के एक झुंड ने एक बुजुर्ग को कमरे में घेर लिया। बंदरों ने काट कर उन्हें घायल कर दिया।
- कलक्ट्रेट में एक व्यक्ति के हाथ से बंदर नोटों से भरा थैला छीन ले गए। 

केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) के कमांडेंट ब्रज भूषण सिंह ने बताया कि ताज परिसर में बंदर बड़ी समस्या है। कई पर्यटक बंदर के हमले में घायल हो गए हैं। बंदरों से पर्यटकों की सुरक्षा के लिए जवानों को गुलेल दी गई हैं। इन जवानों को गुलेल चलाने का प्रशिक्षण भी दिया गया है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed