{"_id":"5f2a4a098ebc3e3d1d138ea6","slug":"cisf-inspector-found-dead-on-roadside-in-mathura","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सड़क पर पड़ा मिला सीआईएसएफ के दरोगा का शव, बेटे के जन्मदिन पर दिल्ली से आ रहे थे मथुरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क पर पड़ा मिला सीआईएसएफ के दरोगा का शव, बेटे के जन्मदिन पर दिल्ली से आ रहे थे मथुरा
Thu, 06 Aug 2020 12:11 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Thu, 06 Aug 2020 12:11 AM IST
विज्ञापन
सीआईएसएफ दरोगा देवेंद्र सिंह का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा जिले में बेटे का जन्मदिन मानने को बाइक से घर आ रहे केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) के दरोगा की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। उनका शव मंगलवार की सुबह गोवर्धन क्षेत्र में सड़क किनारे पड़ा मिला। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन
मगोर्रा क्षेत्र के गांव शीशराम निवासी देवेंद्र सिंह (48) पुत्र सौदान सिंह दिल्ली के तुगलकाबाद में सीआईएसएफ में दरोगा पद पर तैनात थे। मंगलवार को उनके 16 वर्षीय पुत्र जितेंद्र का जन्मदिन था। इस पर दरोगा दवेंद्र सिंह ड्यूटी के बाद तकरीबन सात बजे दिल्ली से गांव के लिए बाइक निकले थे।
विज्ञापन
दिल्ली से चलने पर परिजनों को दी थी सूचना
उन्होंने इसकी सूचना परिजनों को फोन से दी थी। जब वो बताए गए समय के बाद भी घर नहीं पहुंचे तो परिजनों ने फोन किया, लेकिन कॉल रिसीव नहीं हुई। इससे परिजनों की चिंता बढ़ गई, वो उन्हें खोजने लगे। जब परिजन गांव शीशराम से अडींग जा रहे थे, तभी रास्ते में देवेंद्र का शव मिला।
विज्ञापन
सीआईएसएफ के दरोगा का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना मिलने के बाद गोवर्धन पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घटनास्थल पर छानबीन की। शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया।
मृतक दरोगा के एक पुत्र जितेंद्र और दो पुत्री प्रिया व रिंकी हैं। प्रिया वेट लिफ्टिंग की अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी है। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। गोवर्धन थाना प्रभारी लोकेशसिंह भाटी का कहना है कि घटना प्रथम दृष्टया सड़क हादसे की लग रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर मौत की वजह स्पष्ट होगी।
यह भी पढ़ें-
सनसनीखेज: मां और तीन वर्षीय बेटी की हत्या, डेढ़ वर्षीय बेटी की हालत गंभीर
रक्षाबंधन से पहले सगे भाई ने किया बहन का अपहरण, वारदात के पीछे की वजह चौंकाने वाली
यूपी पुलिस के इस सिपाही ने तीन दिन सड़कों पर चलाया ई-रिक्शा, चौंकाने वाली है वजह