{"_id":"5af974b84f1c1b1a5e8b4609","slug":"cisce-board-result-2018-toppers-of-etah","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यहां शत-प्रतिशत रहा CISCE का रिजल्ट, ये स्टूडेंट्स बने टॉपर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यहां शत-प्रतिशत रहा CISCE का रिजल्ट, ये स्टूडेंट्स बने टॉपर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला एटा
Updated Mon, 14 May 2018 07:54 PM IST
विज्ञापन
cisce result 2018
काउंसिल फॉर इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (सीआईएससीई) ने 10वीं और 12वीं के नतीजे घोषित कर दिए हैं। उत्तर प्रदेश के एटा में सीआईएससीई बोर्ड द्वारा संचालित एकमात्र बीपीएस पब्लिक स्कूल का रिजल्ट शत प्रतिशत रहा।
आईसीएसई 10वीं में 91.1 प्रतिशत अंक पाकर अव्वल रहे आदित्य यादव आईएएस बनकर देश सेवा करना चाहते हैं। वहीं 81 प्रतिशत अंकों के साथ इंटर टॉपर संजना की तमन्ना आईआईटियन बनने की है।
नगला इमलिया निवासी आदित्य अपनी सफलता का श्रेय मम्मी पापा एवं टीचर्स को देते हैं। इतिहास व नागरिक शास्त्र पसंदीदा विषय हैं। लेकिन इंटर तक की पढ़ाई विज्ञान वर्ग से करना चाहते हैं।

Trending Videos
नौ घंटे नियमित पढ़ने वाले आदित्य खेलना भी नहीं भूलते। क्रिकेटर सुरेश रैना एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के प्रशंसक हैं। वहीं द्वितीय स्थान पर रही उमा रानी का कहना है कि शिक्षिका बनकर समाज की सेवा करना चाहती हैं।
उधर, इंटर में अव्वल रहीं संजना सिंह आईआईटी से इंजीनियरिंग करना चाहती हैं। इसके लिए वे कोचिंग करेंगीं। गणित में दिलचस्पी रखने वाली संजना खाली समय में पढ़ना, बैडमिंटन खेलना एवं साइकिल चलाना पसंद करती हैं।
राजनीति में दिलचस्पी नहीं लेकिन भारत-पाक की सुलह चाहती हैं। इनके पिता नरेंद्र कुमार डाक विभाग में सेवारत हैं। वहीं 77.8 प्रतिशत अंक पाने वाले अभिषेक यादव आईएएस बनना चाहते हैं।