फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Circle rates are going to increase after seven years know where will be the increase

Land Circle Rate: सात साल बाद बढ़ने जा रहे सर्किल रेट, जानिए- कहां होगी कितनी बढ़ोतरी?

Tue, 02 Jul 2024 10:21 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज डेस्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज डेस्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Tue, 02 Jul 2024 10:21 AM IST
सार

आगरा में सर्किल रेट बढ़ाने को लेकर दस उपनिबंधकों ने प्रारंभिक सर्वे कराया है। इसके बाद अब एडीएम वित्त और एआईजी स्टांप की बैठक होगी। 
 

विज्ञापन
Circle rates are going to increase after seven years know where will be the increase
घर - फोटो : Istock

विस्तार

आगरा में जमीन, मकान व दुकान खरीदना महंगा होगा। जिले में सात साल बाद सर्किल रेट बढ़ने जा रहे हैं। स्टांप शुल्क में 25 से 40 प्रतिशत तक वृद्धि हो सकती है। दस उपनिबंधकों ने क्षेत्रवार प्रारंभिक सर्वे कराया है। मंगलवार को इसे विस्तृत रूप दिया जाएगा। एडीएम वित्त शुभांगी शुक्ला ने एआईजी स्टांप की बैठक बुलाई है।
विज्ञापन


भगवान टॉकीज से प्रतापपुरा चौराहा तक एमजी रोड, प्रतापपुरा से रमाडा कट तक फतेहाबाद रोड, कलेक्ट्रेट से बोदला, शास्त्रीपुरम तक एमजी रोड के अलावा शहर के प्रमुख मार्गों पर सर्किल रेट में वृद्धि होगी। इसके अलावा 2017 के बाद बने हाईवे व सड़क मार्ग और नव विकसित कॉलोनियों में पहली बार सर्किल रेट तय होंगे। अंतिम बार 2017 में सर्किल रेट लागू हुए थे। जिसके बाद दो बार सर्वे हुआ, लेकिन शासन से अनुमति नहीं मिलने के कारण नए सर्किल रेट लागू नहीं हो सके।
विज्ञापन


पिछले सात सालों में जमीन के बाजार मूल्य में अप्रत्याशित वृद्धि रिकाॅर्ड की गई है। ऐसे में इस बार सर्किल रेट को बाजार मूल्य के बराबर रखा जा सकता है। इसके लिए पिछले महीने सहायक महानिरीक्षक स्टांप एसके सिंह ने प्रारंभिक सर्वे के निर्देश सभी उपनिबंधकों को दिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


एडीएम वित्त एवं राजस्व शुभांगी शुक्ला ने बताया कि मंगलवार को नए सर्किल रेट पर विस्तृत चर्चा व प्रारूप को लेकर एआईजी स्टांप व अन्य अधिकारियों की बैठक बुलाई गई है। सर्वे के बाद सर्किल रेट पर आपत्तियां आमंत्रित की जाएंगी। आपत्तियों पर सुनवाई के बाद नए सर्किल रेट का प्रस्ताव जिलाधिकारी को भेजा जाएगा। 2017 से पहले 2015 में सर्किल रेट में 15 से 20 प्रतिशत की वृद्धि की गई थी। 2017 के बाद अब 2024 में सर्किल रेट में बदलाव होगा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed