फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   cime, alighar, nisha

राज खुलने के डर से निशा को मारना चाहते थे परिजन

Wed, 10 Jul 2019 11:03 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 10 Jul 2019 11:03 PM IST
विज्ञापन
cime, alighar, nisha
गोली लगने से घायल निशा को पुलिस ने किया रैफर- अमर उजाला - फोटो : ETAH
एटा। बेटी के प्रेमी को मौत के घाट उतारने की बात राज ही बनी रहे, इसीलिए पिता और मामा ने मिलकर बेटी की हत्या की साजिश रची। उन्होंने बेटी को चुप रहने के लिए काफी समझाया लेकिन वह जब नहीं मानी तो परिजनों ने उसकी हत्या करने की ठान ली। इसके बाद उसे समझा बुझाकर एटा लाए और मरा समझ फेंक कर चले गए।
विज्ञापन

अलीगढ़ में रहने के दौरान ही निशा और आमिर के बीच नजदीकियां बढ़ गईं थी। निशा और आमिर के प्रेम संबंधों के बारे में जानकारी परिजनों को हुई तो उन्होंने इसका विरोध किया। लेकिन निशा और आमिर शादी कर साथ रहना चाहते थे। जब निशा ने परिजनों की नहीं मानी तो परिजनों ने प्रेमी आमिर को किसी तरह बुलाया और उसकी हत्या कर दी। हत्या की जानकारी निशा को लगी तो वह परिजनों की पोल खोलने की कह रही थी। छह जुलाई को आमिर की हत्या के बाद परिजन निशा को किसी तरह दो दिन थामे रहे और उसकी भी हत्या की साजिश रचते रहे। इसके बाद नौ जुलाई को वह उसे एटा चलने की कह कर साथ ले आए और यहां गोली मारकर मरा समझ कर फेंक कर चले गए।
विज्ञापन

कई सालों से अलीगढ़ रह रहा था परिवार
बारथर निवासी अफरोज करीब सात आठ साल पहले यहां से अलीगढ़ ही चला गया था। इसके बाद उसने धीरे धीरे अपनी गृहस्थी बसाकर परिवार को भी वहीं ले गया। वह अलीगढ़ में राज मिस्त्री का काम करता था। अफरोज के बारथर में दो घर हैं यहां पर उसके भाई व अन्य रिश्तेदार रहते हैं। उन्होंने बताया कि वह कभी कभार ही यहां आता है। मंगलवार को भी वह वहां नहीं गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिता के साथ ही हुई थी मुुलाकात
निशा का पिता अफरोज मिस्त्री का काम करता था। वहीं उसका प्रेमी आमिर टाइल्स लगाने का काम करता था। पिता अफरोज और आमिर एक दूसरे को पहले से ही जानते थे। पिता के जरिए ही निशा की मुलाकात आमिर से हुई थी। लेकिन बेटी से प्रेम संबंधों की जानकारी होने के बाद अफरोज आमिर से नाराज और दूर रहने लगा था। इसे लेकर अफरोज अपनी बेटी के साथ भी मारपीट कर चुका था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed