फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   chunav

ग्राम पंचायत सदस्य के लिए नामांकन दाखिल

Mon, 15 Feb 2016 01:42 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला आगरा
ब्यूरो, अमर उजाला आगरा Updated Mon, 15 Feb 2016 01:42 AM IST
विज्ञापन
chunav
 ग्राम पंचायत सदस्य के रिक्त पदों पर चुनाव के लिए रविवार को नामांकन पत्र दाखिल किए गए। सोमवार को नामांकन पत्रों की जांच, मंगलवार को नाम वापसी और चुनाव चिह्नों का आवंटन होगा। जरूरी हुआ तो 21 फरवरी को मतदान कराया जाएगा।
विज्ञापन

बाह के एडीओ पंचायत श्यामपाल सिंह ने बताया कि सदस्य के रिक्त 154 पदों पर 165 नामांकन पत्र दाखिल हुए हैं। 143 पदों पर एक-एक नामांकन पत्र दाखिल होने से निर्विरोध निर्वाचन का रास्ता साफ हो गया है। 11 पदों पर चुनाव कराया जाएगा। जैतपुर के एडीओ पंचायत भूपेंद्रनाथ त्रिपाठी ने बताया कि सदस्य के रिक्त 44 पदों पर 48 नामांकन पत्र दाखिल हुए हैं। 40 पदों पर एक-एक नामांकन पत्र दाखिल होने से निर्विरोध निर्वाचन का रास्ता साफ हो गया है। चार पदों पर चुनाव होगा। वहीं, फतेहाबाद विकास खंड की ग्राम पंचायतों में रिक्त रहे 284 पदों के लिए 288 नामांकन पत्र भरे गये। शमसाबाद में 233 ग्राम पंचायत सदस्य पदों के लिए 256 पर्चे भरे गये। फतेहपुर सीकरी में 125 पदों के लिए नामांकन किया गया।  
विज्ञापन

--------
नामांकन पत्र न देने की शिकायत
फतेहाबाद। खंड विकास कार्यालय फतेहाबाद में कुछ ग्रामीणों ने नामांकन पत्र न मिलने की शिकायत की है। उनका आरोप है कि उन्हें जानबूझकर चुनाव लड़ने से रोका गया है। भीकम सिंह निवासी गुवरौठ ने बताया कि वह 13  फरवरी को सदस्य पद के पर्चा खरीदने आए लेकिन पर्चा नहीं मिला। 14 फरवरी को पर्चा देने की बात कही गई लेकिन 14 को भी नामांकन पत्र नहीं दिया गया। इससे वह चुनाव लड़ने से वंचित रह गए। मलखान सिंह निवासी मीठपुरा ने वार्ड संख्या 12 से पर्चा खरीदने का प्रयास किया लेकिन उन्हें भी नामांकन पत्र नहीं दिया गया। भाजपा नेता अरविंद वर्मा ने कहा कि जानबूझकर कुछ लोगों को चुनाव लड़ने से रोका जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----
बीडीसी पद पर निर्विरोध निर्वाचन तय
बाह। बिजौली में निर्मला देेेवी के निधन के बाद रिक्त हुए बीडीसी सदस्य के पद पर रविवार को उनके पुत्र अनूप पांडेय की पत्नी सुधा देवी ने नामांकन किया। उनके अलावा किसी और ने नामांकन नहीं किया है। गांव के लोगों ने पंचायत कर निर्मला देवी की पुत्रवधू सुधा देवी का नाम तय किया था। अब उनका निर्वाचन तय माना जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed