फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   chori

दुकानों के ताले तोड़े, हजारों की नकदी सामान चोरी

Thu, 10 Sep 2020 11:04 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 10 Sep 2020 11:04 PM IST
विज्ञापन
chori
बेवर में दुकान में चोरी के बाद टूटा पड़ा शटर - फोटो : MAINPURI
बेवर। थाना क्षेत्र में बुधवार की रात चोरों ने दो स्थानों पर छह दुकानों के ताले तोड़े। चोर चार दुकानों से करीब 90 हजार रुपये की नकदी-सामान चोरी कर ले गए।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र में बुधवार की रात पांडेय पेट्रोल पंप के पास स्थित कस्बा निवासी प्रमोद कुमार की आटा चक्की का शटर तोड़ कर चोर दुकान में दाखिल हुए। चोर गोलक में रखी करीब सात हजार रुपये की नकदी, दो कैन सरसों का तेल ले गए। पास ही एक दवाई की दुकान का शटर तोड़ कर लैपटॉप, मॉनिटर, गोलक में रखी तीन हजार रुपये की नकदी पार कर दी।
विज्ञापन

चोरों ने गौरी बीज भंडार की दुकान में लगा शटर तोड़ कर गोलक में रखी करीब डेढ़ हजार की नकदी चोरी कर ली। चोरों ने पास ही अभिनव ड्रग हाउस का शटर तोड़ने की कोशिश की। अंदर कार खड़ी होने के चलते चोर वारदात अंजाम नहीं दे सके। कस्बा निवासी एनके यादव के क्रेन सर्विस के कार्यालय का शटर भी चोरी ने तोड़ दिया। यहां भी वह चोरी नहीं कर सके। एक ही रात में पांच दुकानों के ताले टूटने की सूचना बृहस्पतिवार की सुबह मिलने के बाद थाना पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक जसवीर सिंह सिरोही का कहना है कि पुलिस जल्द से जल्द चोरों का पता लगाकर उन्हें जेल भेजा जाएगा। चोरों ने गांव कमलपुर में एक परचून की दुकान से चोरी की। गांव निवासी जैनेंद्र कुमार गांव में परचून की दुकान किए हुए हैं। बुधवार की शाम वह निर्धारित समय पर दुकान बंद कर घर चले गए थे। रात में किसी समय चोर जीने के रास्ते दुकान में घुस आए। चोरों ने दुकान में रखी करीब दो हजार की नकदी व हजारों कीमत का सामान चोरी कर लिया। बृहस्पतिवार की सुबह जैनेंद्र को चोरी की जानकारी हो सकी। उसने थाने में तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज किए जाने की मांग की है।

फोटो-26
नकब लगाकर जेवर-नकदी चोरी
ज्योंति। थाना औंछा क्षेत्र के गांव हवेली में बुधवार की रात चोरों ने एक मकान के पिछले हिस्से में नकब लगाकर जेवर व नकदी पर हाथ साफ कर दिया। बुधवार की रात गृहस्वामी ब्रजेश सिंह यादव गांव के बाहर खेत में स्थित मकान पर परिजनों के साथ सो रहे थे। रात में किसी समय चोरों ने मकान के पिछले हिस्से में नकब लगा दिया। चोर कमरे में रखा बक्सा चोरी कर ले गए। बृहस्पतिवार की सुबह परिजनों के जागने पर चोरी की जानकारी हो सकी। सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने पास ही बाजरा के खेत से चोरी गया खाली बक्सा बरामद किया। गृहस्वामी ने बताया कि बक्सा में सोने की तीन अंगूठी, हार, चेन, चांदी की करधनी और 17 हजार की नकदी रखी थी। तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed