{"_id":"5f527b3d8ebc3e54a6503c65","slug":"chori-mainpuri-news-agr45784538","type":"story","status":"publish","title_hn":"चौराहा पर स्थित दुकान से हजारों की नकदी सामान चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चौराहा पर स्थित दुकान से हजारों की नकदी सामान चोरी
विज्ञापन
बेवर। नवीगंज चौकी क्षेत्र में बृहस्पतिवार की रात चोरों ने चौराहा स्थित एक दुकान से हजारों की नकदी व अन्य सामान चोरी कर लिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जानकारी जुटाई।
थाना क्षेत्र के नवीगंज निवासी झाराम बाथम चौराहा पर मिठाई और कोल्डड्रिंक की दुकान किए हुए हैं। बृहस्पतिवार की रात को उनकी दुकान से चोरी हो गई। शुक्रवार की सुबह जब वह टहलते हुए दुकान पर पहुंचे, तभी दुकान की दीवार टूटी मिली। जब उन्होंने शटर खोलकर देखा तो अंदर सारा सामान बिखरा हुआ पड़ा था।
गोलक भी टूटी हुई पड़ी थी। सूचना मिलने के बाद नवीगंज चौकी पुलिस मौके पर जांच करने पहुंची। झाराम ने बताया कि चोर करीब चार हजार की नकदी और किराना का सामान चोरी कर ले गए। नवीगंज चौकी से महज तीन सौ मीटर की दूरी पर स्थित दुकान की दीवार चोरों ने तोड़ दी लेकिन चौकी पुलिस को इसकी भनक तक नहीं लग सकी। इससे क्षेत्रीय लोगों में आक्रोश व्याप्त है। प्रभारी निरीक्षक जसवीर सिंह का कहना है कि जल्द ही चोरी का खुलासा करेंगे। लापरवाही की भी जांच कर उच्चाधिकारी को अवगत कराया जाएगा।