{"_id":"5f41238a8ebc3e411324b844","slug":"chori-mainpuri-news-agr4558550194","type":"story","status":"publish","title_hn":"दरोगा के मकान और सराफ की दुकान से लाखों की चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दरोगा के मकान और सराफ की दुकान से लाखों की चोरी
विज्ञापन
नगला पजाबा में चोरी के बाद बिखरा पड़ा सामान दिखाता एसआई
- फोटो : MAINPURI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी/भोगांव। चोरों ने शहर के श्मशान घाट रोड निवासी एक दरोगा के मकान से शुक्रवार की रात करीब साढे़ नौ लाख रुपये के जेवर और सामान चोरी कर लिया। भोगांव क्षेत्र में एक सराफ की दुकान के ताले तोड़कर करीब डेढ़ लाख के जेवर चुरा लिए गए। वारदातों की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने घटनास्थलों का निरीक्षण किया।
शहर के श्मशान घाट रोड नगला पजाबा निवासी गणेश चंद्र जिला कारागार आगरा में एसआई हैं। पत्नी संगीता भी बच्चों के साथ आगरा स्थित सरकारी आवास में रह रहीं हैं। शुक्रवार की रात में चोरी की वारदात हुई। चोर लाखों जेवर, लैपटाप आदि ले गए। शनिवार की सुबह जानकारी होने के बाद घर आए। गणेश चंद्र ने बताया कि वह लोग परिवार के साथ आगरा में रहते हैं।
मकान भोगांव क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति को स्कूल चलाने के लिए एग्रीमेंट पर दिया था। किराया न दे पाने के चलते मकान में ताला डाल दिया था। उन्होंने आरोप लगाया कि उस व्यक्ति ने ही शुक्रवार को सामान व उनके करीब 17 तोला सोने के जेवर चोरी कर किए हैं। जेवर उन्होंने बेटे की शादी के लिए बनवाए थे। गणेश चंद्र ने सामन और जेवर की कीमत लगभग साढे़ नौ लाख बताई। गृहस्वामी की ओर से कोतवाली में तहरीर भी दी गई। दूसरी चोरी की वारदात थाना भोगांव क्षेत्र में हुई। गांव वनाहार निवासी प्रभात कुमार भोगांव रोड पर मंडी के सामने सराफ की दुकान किए हुए हैं।
विज्ञापन
शुक्रवार को वह रोजाना की तरह दुकान बंद करने के बाद घर चले गए थे। रात में किसी समय चोरों ने दुकान का शटर तोड़कर अंदर प्रवेश किया। चोर दुकान में रखे करीब डेढ़ लाख कीमत के जेवर चोरी कर ले गए। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जानकारी जुटाई। सराफा व्यापारी की ओर से थाने में तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज किए जाने की मांग की है।