फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   chori in mainpuri

मैनपुरी में मकान में बने जीना में नकब लगाकर चोरी

Tue, 02 Mar 2021 11:45 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 02 Mar 2021 11:45 PM IST
विज्ञापन
chori in mainpuri
आलीपुर खेड़ा। थाना भोगांव क्षेत्र के कस्बा आलीपुर खेड़ा स्थित एक मकान में छत के रास्ते दाखिल हुए चोरों ने जीना में नकब लगा दिया। चोर कमरे में रखे सूटकेस को तोड़कर करीब डेढ़ लाख रुपये के जेवर और 2500 रुपये की नकदी चोरी कर ले गए। मंगलवार की सुबह चोरी की जानकारी होने पर परिवार के सदस्यों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जानकारी जुटाई है।
विज्ञापन

कस्बा आलीपुर खेड़ा निवासी इतेंद्र कश्यप उर्फ नन्हें सोमवार को रात करीब नौ बजे पत्नी व बच्चों के साथ पड़ोस में चल रही भागवत कथा में शामिल होने गया था। मकान में ताला लगा हुआ था, देर रात चोर छत के रास्ते घर में दाखिल हो गए। चोरों ने जीना की दीवार में नकब लगाकर सूटकेस में रखे करीब डेढ़ लाख रुपये के जेवर और 2500 रुपये चोरी कर लिए।
विज्ञापन

रात करीब 10:30 बजे इतेंद्र जब घर वापस पहुंचा तो जीना में नकब लगा देख उसके होश उड़ गए। कमरे में जाकर देखा तो सूटकेस खुला हुआ था। उसमें रखे जेवर और नकदी गायब थे। पीड़ित की ओर से चौकी पर तहरीर दी गई है। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर चोरों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed