फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   chopal program in kasganj by rajya mahila ayog sadsya nirmala dixit

महिलाएं सुरक्षा को जागरूक रहें और शिक्षित बनें- निर्मला दीक्षित

Fri, 05 Mar 2021 12:08 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 05 Mar 2021 12:08 AM IST
विज्ञापन
chopal program in kasganj by rajya mahila ayog sadsya nirmala dixit
कासगंज सोरों में आयोजित महिला जनसुनवाई एवं जागरूकता चौपाल में महिलाओं की समस्या सुनतीं राज्य मह - फोटो : KASGANJ
राज्य महिला आयोग की सदस्य निर्मला दीक्षित ने बृहस्पतिवार को विकासखंड सोरों के सभागार में मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत महिला जन सुनवाई कार्यक्रम एवं जनचौपाल कार्यक्रम में हिस्सा लिया। उन्होंने अपने मन की बात करते हुए महिलाओं से आह्वान किया कि वह सुरक्षा के लिए जागरूक बनें। इसके अलावा शिक्षा भी ग्रहण करें।
विज्ञापन

इस चौपाल में 16 प्रार्थना पत्र अलग-अलग महिलाओं के द्वारा प्रस्तुत किए गए। इन पत्रों के निस्तारण के संबंध में उन्होंने जिले के प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों को एक सप्ताह में निस्तारित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि केंद्र एवं प्रदेश सरकार महिला उत्पीड़न रोकने के लिए बेहद गंभीर है। महिलाओं को सशक्त बनाने का कार्य किया जा रहा है।
विज्ञापन

महिलाओं को त्वरित न्याय के लिए राज्य महिला आयोग के माध्यम से पहल की है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण आंचल की महिलाएं साक्षरता की कमी के कारण योजनाओं का लाभ लेने से वंचित रह जाती हैं। उन्होंने कहा कि ग्रामीण आंचल की महिलाओं को योजनाओं का लाभ देने में विभागीय कर्मचारी पूरा सहयोग करें। इस जनचौपाल कार्यक्रम के दौरान दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी ज्ञान देवी, जिला समन्वयक बालिका शिक्षा महेश कुमार, परियोजना अधिकारी डूडा विद्याशंकर पाल सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वन स्टॉप सेंटर का किया निरीक्षण
राज्य महिला आयेाग की सदस्य निर्मला दीक्षित ने महिला वन स्टाप सेंटर का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि वन स्टॉप सेंटर पर महिलाओं को किसी तरह की दिक्कतें नहीं होनी चाहिए। इसका विशेष ध्यान रखा जाए और समय समय पर वन स्टॉप सेंटर का निरीक्षण करके जानकारी लेते रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed