फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Chittarpura double murder: raids in Rajasthan and Madhya Pradesh in search of killers

चित्तरपुरा का दोहरा हत्याकांडः हत्यारोपियों की तलाश में राजस्थान व मध्य प्रदेश में दबिशें

Tue, 21 Dec 2021 12:48 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 21 Dec 2021 12:48 AM IST
विज्ञापन
Chittarpura double murder: raids in Rajasthan and Madhya Pradesh in search of killers
बाह। खेड़ा राठौर के चित्तरपुरा गांव में जमीन की रंजिश में चचेरे भाइयों महेश सिंह और दिनेश सिंह की बृहस्पतिवार को गोली मारकर हत्या कर दी थी। रविवार को पुलिस ने तीन आरोपियों कलियान सिंह उर्फ कल्लू, एबरन सिंह व अशोक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। अभी 11 आरोपी फरार है। उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की चार टीमें मध्य प्रदेश और राजस्थान में दबिशें दे रही हैं।
विज्ञापन

सीओ बाह रविंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें लगातार प्रयास कर रही हैं। सभी संभावित स्थानों पर दबिश दी जा रही है। बीहड़ में तीन आरोपियों के मिलने के बाद मध्यप्रदेश और राजस्थान में भी आरोपियों की तलाश की जा रही है। इधर, सभी आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से पीड़ित परिवार दहशत में है। मृतक के पिता अतर सिंह ने बताया कि घटना के बाद हमलावर परिवार को ठिकाने लगाने की धमकी देकर गए हैं।
विज्ञापन

सोमवार को बाह की विधायक पक्षालिका सिंह चित्तरपुरा गांव पहुंची। परिजनों से घटना की जानकारी ली। परिजनों ने न्याय के साथ ही परिवार की सुरक्षा के लिए शस्त्र लाइसेंस की मांग उनके सामने रखी। विधायक ने उन्हें मदद का आश्वासन दिया है। इधर, घटना के 5वें दिन भी दिनेश सिंह की पत्नी ममता और महेश सिंह की पत्नी कलावती की की हालत खराब बनी हुई है, दोनों समझाने के बाद भी कुछ खा-पी नहीं रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed