फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Chinki-Minki of The Kapil Sharma show are coming to Agra will inaugurate the branch of Govind Pansari

UP: आगरा आ रहीं 'द कपिल शर्मा' शो की चिंकी-मिंकी, गोविंद पंसारी की शाखा का करेंगी उद्घाटन

Tue, 21 Jan 2025 09:45 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Tue, 21 Jan 2025 09:45 AM IST
सार

'द कपिल शर्मा' शो से मशहूर हुईं चिंकी-मिंकी 25 जनवरी को आगरा आ रही हैं। वे यहां विजय नगर कॉलोनी स्थित गोविंद पंसारी की शाखा का उद्घाटन करेंगी। 
 

विज्ञापन
Chinki-Minki of The Kapil Sharma show are coming to Agra will inaugurate the branch of Govind Pansari
चिंकी-मिंकी और गोविंद पंसारी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आगरा के बेलनगंज से निकलकर अब गोविंद पंसारी पॉश इलाकों में भी अपनी पकड़ बनाने जा रहे है। वर्ष 2010 के बाद गोविंद पंसारी की विजय नगर कॉलोनी में ये तीसरी शाखा है, जिसका उद्घाटन करने के लिए 'द कपिल शर्मा' शो की चिंकी-मिंकी आ रही हैं। इसका शुभारंभ 25 जनवरी को होगा। 
विज्ञापन




 

गोविंद पंसारी के मालिक दीपक अग्रवाल ने बताया कि चिंकी-मिंकी उनके शोरूम का उद्घाटन करने के साथ ही यहां ग्राहकों के साथ खरीदारी भी करेंगी। बताया कि बेलनगंज में पिछले 108 वर्षों से उन्होंने ग्राहकों के बीच अपनी विशेष पहचान बनाई है। इसका फायदा उन्हें मिल रहा है। अपने दादा कन्नूमल पंसारी और पिता गोविंद पंसारी की विरासत को आगे बढ़ाते हुए उन्होंने आज के युग के हिसाब से इस व्यवसाय को नई पहचान देने की कोशिश की है। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

पंसारी शब्द आते ही जहां एक घनी परचून की दुकान की छवि दिमाग में आती है, वैसा ही दृश्य उनके नवीनत शोरूम में भी देखने को मिलेगा। यहां पर घरेलू सामान के अलावा जड़ी बूटियां जैसे मुलैटी, अलसी के बीज, अश्वगंधा भी पैकिंग में मिलेगा। उनके यहां से ऑनलाइन शॉपिंग की व्यवस्था भी ग्राहकों को दी जा रही है। जल्द ही एक एप लांच हो रहा है, जिसे उनकी खुद की बेटी ही तैयार कर रही हैं। इस एप के जरिए गोविंद पंसारी लोगों में अपनी पकड़ को और भी मजबूत बनाएगा।



 
विज्ञापन

बादाम तेल की कर सकते हैं जांच
दीपक अग्रवाल ने बताया कि उनकी प्राथमिकता ग्राहकों को शुद्धता परोसना है। यही वजह है कि आगरा में वे पहले ऐसे पंसारी हैं, जिनके यहां बादाम, सोयाबीन और अखरोट जैसे तेलीय पदार्थों की जांच के लिए मशीन भी उपलब्ध है। यदि किसी ग्राहक को कोई संशय है, तो वो इनकी जांच भी करा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed