फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   chinese citizens will not be able to stay in Mathura-Vrindavan hotels

बड़ा फैसला: मथुरा-वृंदावन के होटलों में नहीं ठहर सकेंगे चीनी नागरिक, मेन्यू से चाइनीज फूड भी हटा

Fri, 26 Jun 2020 12:36 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 26 Jun 2020 12:36 AM IST
सार

  • होटल ऑनर्स एसोसिएशन ने सीएआईटी की पहल पर होटल के मेन्यू कार्ड से चाइनीज भी हटाने का फैसला लिया। 

विज्ञापन
chinese citizens will not be able to stay in Mathura-Vrindavan hotels
चीन का विरोध (फाइल) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चीन की कायराना हरकत के बाद देशभर में उबाल है। लोग चीनी उत्पाद का बहिष्कार कर विरोध जता रहे हैं। इस बीच तीर्थनगरी मथुरा-वृंदावन के होटल संचालकों ने बड़ा फैसला लिया है। अब चीनी नागरिक तीर्थनगरी के होटलों में नहीं ठहर पाएंगे। 

विज्ञापन


होटल ओनर्स एसोसिएशन ने कंफेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (सीएआईटी) के अभियान का समर्थन करते हुए चीनी उत्पादों का बहिष्कार किया है। साथ ही होटलों में चीनी नागरिकों को नहीं ठहराने और मेन्यू कार्ड से चाइनीज फूड हटाने का फैसला लिया है।
विज्ञापन

 
गुरुवार को होटल संगठन ओनर्स एसोसिएशन की बैठक में वर्तमान परिस्थिति पर चर्चा की। संगठन के महामंत्री अमित जैन बताया कि मथुरा-वृंदावन होटल ओनर्स एसोसिएशन सीएआईटी के अभियान के साथ है, जिसमें चीनी वस्तुओं के बहिष्कार किया जा रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

'भारतीय सामान-हमारा अभिमान'

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान आत्मनिर्भर भारत व लोकल से वोकल और कैट के भारतीय सामान-हमारा अभिमान को पूरे ब्रज क्षेत्र में जनमानस तक लेकर जाएंगे। इसी के तहत मथुरा-वृंदावन के होटल संचालकों ने चीनी नागरिकों को कमरा न देने और मेन्यू कार्ड से चाइनीज फूड को हटाने का फैसला लिया है। 

एसोसिएशन के अध्यक्ष कृष्ण दयाल अग्रवाल ने कहा कि चीनी सैनिकों ने कारयाना हरकत करते हुए धोखे से भारतीय सैनिकों पर हमला किया है। इसी के कारण मथुरा-वृंदावन के सभी होटल व्यवसायियों में यह फैसला किया है। अब चीनी नागरिकों को होटलों के कमरे उपलब्ध नहीं कराएंगे। और न ही चाइनीज फूड होगा। 

संबंधित खबरें: 

चीन के विरोध में प्रदर्शन: आगरा में व्यापारियों ने जलाए चाइनीज एसी, फ्रिज और मोबाइल

चीन के विरोध में प्रदर्शन: आगरा में लोगों ने चीनी सामान को लगाई आग, शी जिनपिंग के पुतले फूंके

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed