फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Chinese businessman cheated of Rs 18.49 lakh

Agra News: चीनी व्यवसायी से 18.49 लाख रुपये की ठगी

Thu, 26 Dec 2024 06:33 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Thu, 26 Dec 2024 06:33 AM IST
विज्ञापन
Chinese businessman cheated of Rs 18.49 lakh
घिरोर। बस स्टैंड के पास रहने वाले एक चीनी व्यापारी से माल लेने के बाद कुछ रुपये देकर आरोपियों ने शेष रुपये देने से साफ मना कर दिया। जब तगादा किया तो पिटाई करते हुए जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित ने न्यायालय के आदेश 18.49 लाख रुपये ठगने का मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन

बस स्टैंड के पास रहने वाले राकेश कुमार चीनी के थोक व फुटकर कारोबारी हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि घिरोर कस्बे में माैजूद मेसर्स वारसी ट्रेडर्स के प्रोपराइटर अता वारिस व उनके भाई कलाम वारिस और पिता हुसैन काफी समय से उनकी फर्म से चीनी लेते आ रहे थे। फरवरी 2023 में इन लोगों ने 22.99 लाख रुपये मूल्य की चीनी उनसे लिया। बदले में 4.49 लाख रुपये का भुगतान उन्हें किया।
विज्ञापन

शेष रकम 18.49 लाख रुपये का लेनदेन बाद में करने को बोले। कुछ दिन बाद जब रुपया नहीं मिला तो उन्होंने तगादा किया, इस पर उन्हें एक-एक लाख के पांच चेक जमानत के तौर पर दिए। पीड़ित ने भरोसा करके चेक अपने पास रख लिया। इस बीच चेक की समय सीमा भी बीत गई। इसके बाद शेष रुपये देने के लिए आरोपी टाल मटोल करने लगे। 11 जुलाई 2024 को जब वह शेष रुपये लेने के लिए गए तो अता वारिस, कलाम वारिस और हुसैन ने उन्हें गाली-गलौज करते हुए उनकी पिटाई की। साथ ही धमकी दी, यदि वो दोबारा यहां आए तो उसे जान से मारने की धमकी दिए। थाने में शिकायत दर्ज न होने के बाद न्यायालय में प्रार्थना पत्र दिया था। घिरोर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

.दुलही जाने वाला संपर्क मार्ग। संवाद

.दुलही जाने वाला संपर्क मार्ग। संवाद

.दुलही जाने वाला संपर्क मार्ग। संवाद

.दुलही जाने वाला संपर्क मार्ग। संवाद

.दुलही जाने वाला संपर्क मार्ग। संवाद

.दुलही जाने वाला संपर्क मार्ग। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed