फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Chilli Farmer Looted By Miscreants At Hazara Canal

नई साल के पहले दिन बदमाशों ने दी पुलिस को चुनौती, हजारा नहर पर किसान को लूटा

Thu, 02 Jan 2020 10:00 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा Published by: Abhishek Saxena Updated Thu, 02 Jan 2020 10:00 AM IST
विज्ञापन
Chilli Farmer Looted By Miscreants At Hazara Canal
loot demo pic
बरेली से हरी मिर्च बिक्री करके लौट रहे किसान को बुधवार अल सुबह तीन बदमाशों ने लूट लिया। किसान कैंटर से लौट रहे थे, लेकिन पंक्चर हो जाने के कारण कैंटर हजार नहर पुल पर खड़ी थी। तभी बदमाश आए और वारदात को अंजाम देने के बाद फरार हो गए। पीड़ित ने डायल-112 को सूचना दी, लेकिन बदमाश हाथ नहीं लग सके।
विज्ञापन


थाना मिरहची हजारा नहर पुल बालाजी के पास किसान का कैंटर पंक्चर हो गया। किसान सत्यदेव पुत्र सुरेश चंद्र निवासी मुईउददीनपुर थाना मारहरा यहां पर बैठे हुए थे। तभी बदमाशों ने किसान व कैंटर चालक को हथियारों के बल पर कब्जे में लेकर उनसे डेढ़ लाख रुपये लूट लिए और धमकी देकर फरार हो गए। पीड़ित किसान ने डायल 112 को फोन पर वारदात की सूचना देकर बुलाया, मौके पर काफी देर से पुलिस पहुंची। इसके बाद मामला दो थानों के बीच में उलझा रहा। 
विज्ञापन


पीड़ित ने बाद में थाना मिरहची में तहरीर देकर बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। किसान सत्यदेव ने बताया है कि वह बरेली में हरी मिर्च की बेचकर मंगलवार की रात ही लौटा था और बुधवार अल सुबह करीब साढ़े तीन बजे नहर पुल पर कैंटर पंक्चर हो जाने की वजह से रुकना पड़ा था। तभी बदमाशों ने लूटपाट को अंजाम दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शाम ढलते ही चली जाती है पुलिस
हजारा नहर के पुल पर थाना मारहरा और मिरहची का बॉर्डर है। एक ओर थाना मारहरा है तो दूसरी ओर मिरहची आता है। दोनों थानों की पुलिस पुल पर गश्त करती है, यहां पर चोर, लुटेरे और बदमाशों का आतंक रहता है, इसको लेकर दोनों थानों ने पुलिस गश्त लगाई थी।

लेकिन शाम ढलते ही दोनों थानों की पुलिस चली जाती है, इसकी वजह से छुटपुट वारदातें आए दिन होती रहती हैं, लेकिन किसान से बुधवार की सुबह बड़ी लूट हो गई। क्षेत्रीय लोगों ने पुलिस पिकेट निरंतर रखने की एसएसपी से मांग की है। 

केंटर पंचर होने पर सड़क किनारे बैठे किसान से तीन बदमाश हथियार दिखाकर रुपये लूट ले गए। पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है, तीन संदिग्ध पर कड़ी नजर है, उन्हें जल्द हिरासत में लेकर पूछताछ की जाएगी। सीताराम सरोज, प्रभारी निरीक्षक, मिरहची।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed