Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Children were given polio vaccine at the booths, teams will go home from today

Agra News: बच्चों को बूथों पर पिलाई पोलियो की खुराक, आज से घर-जाएंगी टीमें

Sun, 08 Dec 2024 10:50 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sun, 08 Dec 2024 10:50 PM IST
विज्ञापन
Children were given polio vaccine at the booths, teams will go home from today
पल्स पोलियो अ​भियान में एक बच्चे को पोलियो खुराक देते जिला​धिकारी।
मैनपुरी। जिले में रविवार को पल्स पोलियो अभियान की शुरुआत हुई। डीएम अंजनी कुमार सिंह ने खुद बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई। जिले के 981 बूथों पर हजारों बच्चों को खुराक पिलाई गई। आज यानी सोमवार से 584 टीम जिले के 3028 ग्राम और मोहल्लों में 3,43,357 घरों के 3,39,541 के करीब पांच साल के शिशुओं को पोलियो की खुराक पिलाएंगी।
विज्ञापन

डीएम अंजनी कुमार सिंह ने नगर के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हिंदपुरम में बच्चों को पल्स पोलियो खुराक पिलाकर अभियान का शुभारंभ करते हुए कहा कि देश पोलियो मुक्त हो चुका हैं। मगर, अभी भी सतर्कता की जरूरत है। पोलियो के वायरस अभी भी पड़ोसी देशों में मौजूद है। उन्होंने जनपद वासियों से अपील करते हुए कहा कि 5 वर्ष के सभी बच्चों को निकट के पोलियो बूथ पर ले जाकर पोलियो ड्रॉप जरूर पिलवाएं। मुख्य चिकित्साधिकारी डा. आरसी गुप्ता ने कहा कि अभियान ब्लॉकवार कार्य योजना बनाकर प्राप्त निर्देशानुसार संचालित होगा। इसमें जनपद के शून्य से 5 वर्ष तक के लगभग 3,39,541 शिशुओं को 981 बूथ बनाकर पोलियो ड्रॉप से आच्छादित करने का लक्ष्य निर्धारित है। जिलास्तर पर अपर, उप चिकित्साधिकारियों को ब्लॉक नोडल अधिकारी नामित करते हुए जिम्मेदारी सौंपी है। साथ ही बेसिक शिक्षा, बाल विकास, पंचायती राज, नगर निकायों, आपूर्ति, राजस्व आदि विभागों के समन्वय से संचालित कराए जाने का आदेश है।
विज्ञापन

जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. विजेंद्र सिंह ने बताया कि 9 दिसम्बर से जिले की 584 टीमें घर-घर जाकर शिशुओं को पोलियो ड्रॉप पिलाएंगी। अभियान में एएनएम, आशा-संगिनी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता आदि की संयुक्त टीमों द्वारा कार्य कराया जा रहा है। इस दौरान एसडीएम सदर अभिषेक कुमार, डीपीओ हरिओम वाजपेयी, डॉ. अनिल कुमार, डॉ. सुरेंद्र सिंह, डॉ. वीपी सिंह, रवींद्र सिंह गौर, डॉ. रानू, डॉ. प्रदेश कुमार, संजीव वर्मा, संजीव पांडेय, राजीव कुमार, अनुज कुमार, प्रभाकर गंगवार उपस्थित रहे।

 पल्स पोलियो अभियान में एक बच्चे को पोलियो खुराक देते जिलाधिकारी।

पल्स पोलियो अभियान में एक बच्चे को पोलियो खुराक देते जिलाधिकारी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed