फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Children showed talent in making Rakhi

राखी और कार्ड मेकिंग प्रतियोगिता में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा

Sat, 30 Jul 2022 11:25 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 30 Jul 2022 11:25 PM IST
विज्ञापन
Children showed talent in making Rakhi
मैनपुरी। शहर के विद्यालय सुदिती ग्लोबल एकेडमी में शनिवार को सज्जापूर्वक राखी मेकिंग एवं रक्षाबंधन बधाई कार्ड मेकिंग प्रतियोगिता हुई। इसमें कक्षा एक से चार तक के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन

राखी में कक्षा तृतीय से चतुर्थ तक के छात्र-छात्राओं ने और बधाई कार्ड में कक्षा प्रथम से द्वितीय तक के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। राखी में कक्षा तीन अर्थ हाउस के अली शकील ने प्रथम, नियति ने द्वितीय एवं गौरी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कक्षा तृतीय वीनस हाउस में शौर्य कुमार प्रथम, दिव्या द्वितीय तथा पार्थ अवस्थी ने तृतीय स्थान अर्जित किया। कक्षा चतुर्थ ट्युलिप हाउस के आरव ने प्रथम, मृत्युंजय ने द्वितीय एवं अर्थ मिश्रा ने तृतीय स्थान पाया। कक्षा चतुर्थ लिली हाउस में ईशानी ने प्रथम, शाम्भवी ने द्वितीय एवं सोनाक्षी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

रक्षाबंधन बधाई कार्ड मेकिंग प्रतियोगिता कक्षा प्रथम ट्विंकल हाउस के आराध्य सिंह ने प्रथम, पुष्टि ने द्वितीय, लुकेश ने तृतीय स्थान पाया। कक्षा प्रथम स्पार्कल हाउस में राजनंदिनी ने प्रथम, अनुष्का ने द्वितीय, नंदिनी यादव ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं कक्षा द्वितीय रोज हाउस में विहान सिरमौर ने प्रथम, देवांश ने द्वितीय तथा इषित ने तृतीय स्थान पाया। कक्षा द्वितीय लोटस हाउसमें सोनाली ने प्रथम, पलक ने द्वितीय तथा अनुभव ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वरिष्ठ प्रधानाचार्य डॉ. राम मोहन, प्रशासनिक प्रधानाचार्य डॉ. कुसुम मोहन, उपप्रधानाचार्य जय शंकर तिवारी, प्राइमरी कोऑर्डिनेटर प्रणिता सिंह, बरखा शर्मा, आफरीन अत्हर, रितु कुशवाहा, गायत्री कुशवाहा, नेहा चौहान, चित्रा सिंह, अंजली कुशवाहा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed