फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Children's dispute in Itaura fierce fight between the two sides

Mainpuri: इटौरा में बच्चों का विवाद, फिर दो पक्षों में चले जमकर लाठी-डंडे

Fri, 03 Mar 2023 08:24 AM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 03 Mar 2023 08:24 AM IST
सार

दोनों पक्ष की ओर से थाने में तहरीर दी गई है। पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है। 
 

विज्ञापन
Children's dispute in Itaura fierce fight between the two sides
झगड़ा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मैनपुरी के गांव इटौरा में बुधवार की शाम बच्चों के विवाद को लेकर दो पक्ष के लोगों के बीच मारपीट हो गई। पुलिस को सूचना दी गई, लेकिन काफी देर तक पुलिस मौके पर नहीं पहुंची। दोनों पक्ष की ओर से तहरीर दिए जाने के बाद पुलिस ने घायलों का मेडिकल कराया है।

विज्ञापन

ये है मामला

सदर कोतवाली क्षेत्र के गांव इटौरा निवासी नीरज और श्रीराम पक्ष के बीच बुधवार की शाम बच्चों को पीटने के विवाद को लेकर कहासुनी हो गई थी। दोनों पक्ष के लोग एकत्र होने के बाद मामला तूल पकड़ गया और लाठी डंडे चलने लगे। इटौरा में झगड़े की सूचना किसी व्यक्ति द्वारा स्थानीय पुलिस को दी गई, लेकिन काफी देर बाद पुलिस मौके पर पहुंची। तब तक झगड़ा कर रहे लोग इधर-उधर भाग गए थे।

विज्ञापन

घायलों का कराया गया मेडिकल 

गांव के लोगों से पूछताछ कर घटना के बारे में जानकारी जुटाई। दोनों पक्ष के घायलों का मेडिकल कराया गया। दोनों पक्ष की ओर से थाने में तहरीर दी गई। एक पक्ष की ओर से पुलिस पर विपक्षी का सहयोग करने का आरोप लगाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed