फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   children kidnap attampt

मोहल्ला कबीरगंज में बच्चे को अगवा करने की कोशिश

Wed, 12 Oct 2022 01:33 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 12 Oct 2022 01:33 AM IST
विज्ञापन
children kidnap attampt
भोगांव। मोहल्ला कबीरगंज में तीन नाबालिग एक घर में रोटी मांगने के लिए आए। घर से एक बच्चा ले जाने की कोशिश करने लगे। तभी लोगों ने दो नाबालिगों को पकड़ लिया वहीं एक वहां से भाग गया। पकड़े गए किशोरों से पुलिस पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के मोहल्ला कबीरगंज निवासी अमित अरोरा ने बताया कि सुबह करीब 10:30 बजे वह घर पर थे। तभी तीन नाबालिग लड़के घर के बाहर आए और रोटी मांगने लगे। जब वह रोटी लेने के लिए गए तभी उनके पांच वर्षीय पुत्र आशीष को टॉफी देने की बात कहते हुए उन लोगों ने बाहर खींच लिया। वह उसे अपने साथ ले जाने लगे। जब उन्होंने तीनों को रोका तो वह लोग भागने लगे। मोहल्ले के लोगों की सहायता से दो नाबालिगों को पकड़ लिया। जब कि एक साथी वहां से भाग निकला। पूछताछ करने पर किशोरों ने अपना गांव फाजिलगंज बताया। प्रभारी निरीक्षक अपराध अरुण कुमार ने बताया कि पकड़े गए दोनों लड़के नाबालिग हैं। पूछताछ की जा रही है। आरोप सही पाए जाने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed