फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Children have not yet been able to get admission under RTE

आरटीई के तहत बच्चों को अभी तक नहीं मिल पाया प्रवेश्या

Mon, 04 Oct 2021 02:18 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 04 Oct 2021 02:18 AM IST
विज्ञापन
Children have not yet been able to get admission under RTE
आगरा। शिक्षा का अधिकार अधिनियम (आरटीई 2009) के तहत निजी स्कूलों में प्रवेश के लिए लॉटरी के माध्यम चयनित बच्चों को अभी तक प्रवेश नहीं मिल पाया है। 30 से अधिक बच्चों के अभिभावकों ने बीएसए कार्यालय में शिकायत दर्ज कराई है कि स्कूल प्रवेश नहीं ले रहे हैं। वहीं, अभी तक चयनित बच्चों के सापेक्ष कितनों का प्रवेश हुआ है, इसकी पूरी जानकारी भी विभाग के पास नहीं एकत्रित हो पाई है।
विज्ञापन

शैक्षणिक सत्र 2021-22 के लिए लॉटरी के माध्यम से 3937 बच्चों का चयन किया गया है। अभी तक 2000 से भी कम बच्चों के प्रवेश की सूचना स्कूलों ने दी है। इस समय स्कूलों में परीक्षाएं भी चल रही हैं। जिन बच्चों को प्रवेश नहीं मिल पाया है, उनके अभिभावक परेशान हैं, स्कूल और विभाग का चक्कर लगा रहे हैं। प्रभारी बेसिक शिक्षा अधिकारी बृजराज सिंह का कहना है कि जिन स्कूलों के संबंध में शिकायत प्राप्त हो रही है, उनको बच्चों का प्रवेश लेने के निर्देश के साथ नोटिस के माध्यम से जवाब तलब भी किया जा रहा है। आईटीई के तहत स्कूलों में हुए बच्चों के प्रवेश की जानकारी ऑनलाइन मंगाई जा रही है। करीब 50 फीसदी चयनित विद्यार्थियों की जानकारी आ चुकी है। जिन विद्यालयों ने जानकारी नहीं भेजी है, उनको रिमाइंडर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed