फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Children are getting troubled in the heat, administration should change school timings

Agra News: गर्मी में परेशान हो रहे बच्चे, प्रशासन स्कूलों को समय बदलें

Tue, 08 Apr 2025 11:35 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Tue, 08 Apr 2025 11:35 PM IST
विज्ञापन
Children are getting troubled in the heat, administration should change school timings
मैनपुरी। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ का एक प्रतिनिधि मंडल मंगलवार को कलेक्ट्रेट पहुंचा। जिलाध्यक्ष अरुण यादव के नेतृत्व में लू के अलर्ट के बीच स्कूलों में छात्रों की समस्या से अवगत कराया। जिलाधिकारी के नाम ज्ञापन राजस्व अधिकारी ज्ञानेश्वर प्रसाद को सौंपा। ज्ञापन में गर्मी और लू को देखते हुए स्कूलों के समय परिवर्तन की मांग की। जिलाधिकारी के नाम राजस्व अधिकारी को सौंपे ज्ञापन में शिक्षक नेताओं ने कहा कि प्रदेश के कई जनपदों में गर्मी और लू को देखते हुए विद्यालय समय में परिवर्तन कर सुबह 7:30 से दोपहर 12:30 बजे कर दिया है। मैनपुरी में बेसिक शिक्षा परिषद के विद्यालयों में इस समय पठन पाठन का समय सुबह आठ बजे से दोपहर दो बजे तक चल रहा है। वर्तमान समय में तापमान 40 डिग्री तक पहुंचने के साथ ही लू चल रही है, ऐसे में बच्चे बीमार हो रहे हैं। ज्ञापन में मांग की गई कि अन्य जनपदों की तरह मैनपुरी में भी विद्यालय का समय सुबह 7:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक किया जाए। ज्ञापन देने वालों में विकास यादव, राजीव मिश्रा, जितेंद्र वर्मा, आनंद राजपूत, राजकमल, कौशलेश सिंह, उम्मेद सिंह, दीपक तनेजा आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed