{"_id":"63fb9e1f7ec323cc310acfb7","slug":"child-porn-in-mainpuri-raped-by-showing-film-mainpuri-news-c-25-1-74112-2023-02-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: मैनपुरी में बच्ची को अश्लील \nफिल्म दिखाकर किया दुष्कर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: मैनपुरी में बच्ची को अश्लील फिल्म दिखाकर किया दुष्कर्म
Sun, 26 Feb 2023 11:29 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Sun, 26 Feb 2023 11:29 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
बेवर (मैनपुरी)। थाना क्षेत्र के एक गांव में रविवार को 10 साल की बच्ची को घर में बुलाकर अश्लील फिल्म दिखाकर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। परिजन आरोपी के घर पहुंचे तब तक वह भाग निकला। पुलिस केस दर्ज कर आरोपी की तलाश में जुट गई है। आरोपी पर पूर्व में भी एक मामला दर्ज है।
रविवार दोपहर आरोपी युवक ने पड़ोस की ही रहने वाली 10 साल की बच्ची को सब्जी देने के बहाने घर पर बुलाया था। बालिका सब्जी लेकर गई तो उसने उसे घर में बिठा लिया आैर अश्लील फिल्म दिखाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता ने घर आकर परिजन घटना की जानकारी दी तो घरवाले आरोपी के घर पहुंचे तब तक आरोपी भाग निकला। पीड़िता को थाने लेकर पहुंचे पिता ने बताया कि वह परिवार के साथ रायपुर छत्तीसगढ़ में रह रहा था। दो माह पूर्व ही वह मकान बनवाने के लिए गांव आया है। पुलिस ने घटना की जानकारी होने के बाद आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
बेवर के प्रभारी थानाध्यक्ष प्रताप सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है। पीड़िता का मेडिकल कराया गया है। टीमें आरोपी की तलाश में दबिश दे रहीं हैं। जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा।