फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Child line team stopped child marriage in Agra

आगरा: 'बालिका वधू' बनने से बची नाबालिग, चाइल्ड लाइन की टीम ने रुकवाया विवाह

Mon, 15 Nov 2021 04:28 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 15 Nov 2021 04:28 PM IST
सार

लड़की की उम्र 16 साल है। परिवार के लोग उसकी शादी कर रहे हैं। यह सूचना मिलने पर पहुंची चाइल्ड लाइन की टीम ने लड़की के परिवारवालों को समझाया और शादी रुकवा दी। 

विज्ञापन
Child line team stopped child marriage in Agra
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के थाना जगदीशपुरा क्षेत्र में रविवार को चाइल्ड लाइन को बाल विवाह की जानकारी मिली। इस पर एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिग यूनिट (एएचटीयू) थाना पुलिस को जानकारी दी गई। बाद में चाइल्ड लाइन की टीम जगदीशपुरा पुलिस के सहयोग से बालिका के घर पहुंची। 

विज्ञापन


परिजन बालिका की शादी की तैयारी कर रहे थे। चाइल्ड लाइन की टीम ने बालिका से बात की। वह नाबालिग निकली। इस पर बालिका को बाल कल्याण समिति के समक्ष प्रस्तुत किया गया। समिति के आदेश पर विवाह रुकवाया गया। इस दौरान टीम से परिजनों की नोकझोंक भी हुई। 
विज्ञापन


रविवार की सुबह चाइल्ड लाइन को सूचना मिली थी कि जगदीशपुरा इलाके में नाबालिग लड़की शादी हो रही है। शाम को उसकी बरात आनी है। इस पर चाइल्ड लाइन थाने से पुलिस लेकर गांव पहुंच गई। परिजन ने लड़की के बालिग होने का दावा करने लगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


काउंसलिंग के दौरान पता चला कि लड़की नाबालिग है। उसकी उम्र 16 साल है। इस पर उसके परिजनों को समझाया गया कि नाबालिग की शादी नहीं हो सकती। उधर, लड़की के नाबालिग होने की जानकारी दूल्हा पक्ष को मिल गई तो उन्होंने बरात रोक दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed