फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Child line team reached amidst wedding feast, created panic

शादी की दावत के बीच पहुंची चाइल्ड लाइन की टीम, मची खलबली

Mon, 04 Jul 2022 11:12 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 04 Jul 2022 11:12 PM IST
विज्ञापन
Child line team reached amidst wedding feast, created panic
अमांपुर। क्षेत्र के ग्राम में नाबालिग 15 वर्षीय बालिका की शादी की दावत चल रही थी। बालिका की शादी किये जाने की सूचना पर चाइल्ड लाइन की टीम पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गई। पुलिस और चाइल्ड लाइन की टीम देखकर बालिका के परिजनों एवं शादी समारोह में शामिल सभी लोगों के बीच खलबली मच गई। टीम के द्वारा शादी को रुकवा दिया गया और चेतावनी दी कि जब तक बालिका 18 वर्ष की न हो जाए तब तक उसकी शादी न करें।
विज्ञापन

चाइल्ड लाइन 1098 इमरजेंसी नंबर पर कॉल आई, जिसमें बताया गया कि क्षेत्र के एक गांव में 15 वर्षीय बालिका की शादी की जा रही है। सभी तैयारियां हो चुकी थीं, बराती भोजन कर रहें थे। मामले की जानकारी चाइल्ड लाइन के डायरेक्टर डॉ. हरिओम वर्मा को दी गई। उनके निर्देश पर चाइल्ड लाइन की टीम पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गई। वहां हलवाई के द्वारा भोजन पकाया जा रहा था और दावत भी चल रही थी। ऐसे में चाइल्ड लाइन की टीम को देखते हुए सभी में खलबली मच गई। बालिका की शादी को टीम ने रुकवा दिया। वहीं माता पिता से कहा कि जब तक बालिका बालिग न हो जाए उसकी शादी न करें। अन्यथा विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed