फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   child lifter caught from Sursadan Agra police questions

Agra: बच्ची को चोरी कर ले जा रहा था युवक, सूरसदन पर पकड़ा, पुलिस कर रही पूछताछ

Tue, 27 Sep 2022 08:26 PM IST
अनुराग सक्सेना माई सिटी रिपोर्टर, आगरा।
माई सिटी रिपोर्टर, आगरा। Published by: अनुराग सक्सेना Updated Tue, 27 Sep 2022 08:26 PM IST
सार

थाना रकाबगंज के प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार का कहना है कि बच्ची बरहन से चोरी हुई थी। मामले में जांच की जा रही है। युवक कुकू खंदारी का रहने वाला है। उसकी बातों पर संदेह हो रहा है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी। चाइल्ड लाइन की टीम भी पहुंची है।

विज्ञापन
child lifter caught from Sursadan Agra police questions
बच्ची चोरी होने के बाद परेशान महिला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरहन के आंवलखेड़ा से मंगलवार दोपहर को तीन महीने की बच्ची को चोरी कर लिया गया। मां ने चार घंटे बाद बच्ची चोरी होने की सूचना पुलिस को दी। पुलिस तलाश में लगी थी। सूरसदन चौराहे पर एक युवक रिक्शे में बच्ची को ले जा रहा था। बच्ची के रोने पर राहगीर जुट गए। पुलिस की मदद से युवक को पकड़ लिया। पूछताछ में युवक ने बताया कि वह बच्ची को आगरा फोर्ट के सामने से पार्किंग से लेकर आया है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन


नगला लोधा, बरहन निवासी गोमती ने पुलिस को बताया कि वह मंगलवार सुबह आंवलखेड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से दवा लेने गई थीं। दोपहर में 12 बजे दवा लेकर वापस लौट रही थीं। गांव उस्मानपुर के रास्ते पर लघुशंका के लिए रुकी। बच्ची को पास ही लिटा दिया। लघुशंका के बाद आई तो बच्ची चोरी हो गई थी। इस पर उसने आसपास तलाश की। बच्ची कहीं नहीं मिली। हार थककर पुलिस को सूचना दी। उसने परिजन को भी बताया।

विज्ञापन

पुलिस ने बच्ची की तलाश शुरू की

शाम को एक युवक सूरसदन चौराहे से बच्ची को रिक्शे में लेकर जा रहा था। बच्ची रोये जा रही थी। एक राहगीर ने बच्ची को रोते देखा। बच्ची के बारे में पूछताछ की। मगर, युवक सही जवाब नहीं दे सका। इस पर लोगों ने उसे रोक लिया। पुलिस को सूचना दे दी। पुलिस ने युवक से पूछताछ की।

विज्ञापन
विज्ञापन


उसने बताया कि वह आगरा फोर्ट के सामने से निकल रहा था। बच्ची सड़क पर थी। वह रोये जा रही थी। इस पर उसने उठा लिया। कोई व्यक्ति बच्ची को नहीं देख रहा था। इसलिए अपने साथ ले जा रहा था। पुलिस को सूचना नहीं दी। उसकी बातों पर संदेह हुआ। मामला रकाबगंज क्षेत्र का होने के कारण वहां की पुलिस को सूचना दी।


थाना रकाबगंज के प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार का कहना है कि बच्ची बरहन से चोरी हुई थी। मामले में जांच की जा रही है। युवक कुकू खंदारी का रहने वाला है। उसकी बातों पर संदेह हो रहा है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी। चाइल्ड लाइन की टीम भी पहुंची है। बच्ची को उनके सुपुर्द कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed