फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   child home UP,child home kanpur,minor girl victim,bal kalayan samiti,bal kalayan samiti mainpuri

किशोरी बोली- गर्भवती हूं, माता-पिता से है जान का खतरा

Mon, 02 Aug 2021 11:15 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 02 Aug 2021 11:15 PM IST
विज्ञापन
child home UP,child home kanpur,minor girl victim,bal kalayan samiti,bal kalayan samiti mainpuri
मैनपुरी। बाल कल्याण समिति न्यायपीठ ने सोमवार को एक किशोरी को राजकीय बालगृह कानपुर भेजा है। किशोरी ने खुद को आठ माह की गर्भवती बताते हुए अपने माता पिता से खुद और अपने गर्भ में पल रहे बच्चे की सुरक्षा को खतरा बताया था।
विज्ञापन

कोतवाली पुलिस ने सोमवार को एक किशोरी को बाल कल्याण समिति न्यायपीठ के समक्ष पेश किया। पुलिस ने किशोरी की सुपुर्दगी के संबंध में निर्णय देने की मांग की। बाल कल्याण समिति न्यायपीठ की अध्यक्ष मंजू चतुर्वेदी ने किशोरी से पूछताछ की। किशोरी ने बताया वह आठ माह की गर्भवती है। उसने बताया कि यदि उसे माता-पिता की सुपुर्दगी में दिया जाता है तो उसके गर्भ में पल रहे बच्चे सहित उसकी जान को खतरा है। किशोरी ने बाल कल्याण समिति न्यायपीठ से संरक्षण दिए जाने की मंाग की।
विज्ञापन

जिला प्रोबेशन अधिकारी अजयपाल सिंह की मौजूदगी में बाल कल्याण समिति न्यायपीठ ने निर्णय लिया कि किशोरी के संरक्षण के मद्देनजर पुलिस सुरक्षा में उसे राजकीय बालगृह (बालिका) कानपुर भेजा जाए। बाल कल्याण समिति न्यायपीठ ने पुलिस अभिरक्षा में किशोरी को राजकीय बालगृह (बालिका) कानपुर ले जाने के निर्देश दिए। समित सदस्य रानू द्विवेदी, अरुंधती, डॉक्टर लक्ष्मीराज सिंह, रवींद्र सिंह, कार्यालय प्रभारी ऋषि कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed