फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Child dies after being hit by tractor-trolley

Agra News: ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आकर बालक की मौत

Sun, 16 Feb 2025 11:30 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sun, 16 Feb 2025 11:30 PM IST
विज्ञापन
Child dies after being hit by tractor-trolley
कासगंज। अमांपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव लच्छिमपुर में एक बालक की ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आकर मौत हो गई। बालक की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बालक का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन

यह घटना सुबह 9 बजे लच्छिमपुर गांव में हुई। जब अर्पित (7) पुत्र वीर प्रताप अपने घर से घेर पर जा रहा था। तभी वह ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आ गया और गंभीर रूप से घायल हो गया। बालक के ट्रैक्टर की चपेट में आते ही गांव के लोग दौड़ पड़े और परिवार के लोग भी मौके पर पहुंच गए। चालक ट्रैक्टर छोडकऱ फरार हो गया। बालक को अमांपुर के चिकित्सालय ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। दुर्घटना की सूचना पर अमांपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। बालक भाइयों में छोटा था। उसकी एक छोटी बहन भी है। अमांपुर के कोतवाली प्रभारी निरीक्षक चंचल सिरोही ने बताया कि दुर्घटना का मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed