{"_id":"687a45be486ec8ccdc09510b","slug":"child-died-in-fight-with-teenager-2025-07-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: दो बच्चों में झगड़ा...एक बालक की गई जान, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप; जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: दो बच्चों में झगड़ा...एक बालक की गई जान, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप; जांच में जुटी पुलिस
Fri, 18 Jul 2025 06:33 PM IST
अरुन पाराशर
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Published by: अरुन पाराशर
Updated Fri, 18 Jul 2025 06:33 PM IST
सार
आगरा में दो लड़कों की लड़ाई में एक की जान चली गई। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
माैके पर पूछताछ करते पुलिस अधिकारी।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
आगरा के फतेहाबाद के गांव कुतकपुर गोला में दो बच्चों में लड़ाई हो गई। इसमें एक बालक की माैत हो गई। सूचना पर पुलिस पहुंच गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
थाना फतेहाबाद के गांव कुतकपुर गोला में रामदत्त के घर में शुक्रवार को मक्का छीलने का कार्य किया जा रहा था। तभी वहां माैजूद 10 वर्षीय बालक और 15 वर्षीय किशोर में किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। दोनों में मारपीट होने लगी। इस दाैरान किशोर ने बालक के नाजुक जगह पर लात मार दी। इससे बालक की माैत हो गई। घटना से चीखपुकार मच गई।
सूचना पर पुलिस पहुंच गई। घटना की जांच पड़ताल करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मृतक बालक के पिता का देहांत हो चुका है। मां दिव्यांग है। एक 17 वर्षीय भाई है, जो हलवाई का काम करता है।