फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   child died after being crushed by tractor in Mainpuri

Mainpuri: स्कूल के बाहर खेल रहे बालक को ट्रैक्टर ने मारी टक्कर, मासूम की मौत से परिवार में मचा कोहराम

Sat, 16 Jul 2022 03:38 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sat, 16 Jul 2022 03:38 PM IST
सार

मृतक बालक के मामा उस्मान ने ट्रैक्टर चालक के विरुद्ध कोतवाली में तहरीर दी। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।

विज्ञापन
child died after being crushed by tractor in Mainpuri
Accident demo - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

मैनपुरी के गांव सिकंदरपुर में शनिवार की दोपहर गांव स्थित प्राइमरी स्कूल के बाहर खेल रहा बालक ट्रैक्टर की चपेट में आ गया। आनन फानन परिजन उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। एटा का रहने वाला बालक अपनी ननिहाल आया था। तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। 

विज्ञापन


जनपद एटा के थाना अलीगंज क्षेत्र के चमन नगरिया डेरा बंजारा निवासी मेंहदी हसन की ससुराल सदर कोतवाली क्षेत्र के गांव सिकंदरपुर में है। मेंहदी का आठ वर्षीय पुत्र नाजिम अपनी मां के साथ ननिहाल सिकंदरपुर आया हुआ था। शनिवार की दोपहर वह गांव स्थित एक प्राइमरी स्कूल के पास खेल रहा था। तभी वहां से गुजर रहे ट्रैक्टर ने नाजिम को टक्कर मार दी। टक्कर मारने के बाद चालक ट्रैक्टर लेकर भाग गया। 
विज्ञापन


कुछ ग्रामीण उसे पकड़ने के लिए पीछे भागे। वहीं परिजन आनन फानन बच्चे को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे, लेकिन वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बच्चे की मौत की खबर सुनते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक के मामा उस्मान ने ट्रैक्टर चालक के विरुद्ध कोतवाली में तहरीर दी। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed