{"_id":"61543f068ebc3e4aff1305b7","slug":"child-death-due-to-fever-of-sexual-abuse-girl","type":"story","status":"publish","title_hn":"एटा: अविवाहित दुष्कर्म पीड़िता के चार माह के बच्चे की मौत, फर्रुखाबाद से इलाज के लिए लाए थे परिजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एटा: अविवाहित दुष्कर्म पीड़िता के चार माह के बच्चे की मौत, फर्रुखाबाद से इलाज के लिए लाए थे परिजन
Wed, 29 Sep 2021 03:55 PM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Wed, 29 Sep 2021 03:55 PM IST
सार
एटा में वायरल बुखार और डेंगू के मरीजों की संख्या में इजाफा हो रहा है। सरकारी अस्पतालों में मरीजों की भारी भीड़ आ रही है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : pixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अविवाहित दुष्कर्म पीड़िता के चार माह के बच्चे की बुखार से मौत हो गई। पीड़िता फर्रुखाबाद में अपने पिता और भाई के घर रहकर बच्चे को पाल रही थी। उसके भाई ने अलीगंज पुलिस को बच्चे के शव का पोस्टमार्टम कराने के लिए लिखित सूचना दी। जिसके आधार पर पोस्टमार्टम कराया गया है।
थाना अलीगंज में हुआ था दुष्कर्म
थाना अलीगंज क्षेत्र के एक गांव में अपनी रिश्तेदारी में आई एक किशोरी के साथ सुमित नाम के युवक ने दुष्कर्म किया था। किशोरी गर्भवती हो गई और 28 मई 2021 को पुत्र को जन्म दिया। पीड़िता के चार माह के पुत्र की बुखार के चलते मंगलवार देरशाम मौत हो गई। जिला फर्रुखाबाद थाना कायमगंज क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली पीड़िता अपने भाई अरविंद कुमार के साथ बच्चे के शव को लेकर बुधवार सुबह थाना अलीगंज पहुंची। यहां पुलिस को भाई ने लिखित में सूचना देकर बच्चे के शव का पोस्टमार्टम कराने की इच्छा जाहिर की। थाना अलीगंज में ही दुष्कर्म का मामला लिखा गया है। ऐसे में परिजनों ने अलीगंज पुलिस के माध्यम से बच्चे के शव का पोस्टमार्टम कराया है। थाना प्रभारी अशोक कुमार सिंह ने बताया कि सूचना के आधार पर शव का पोस्टमार्टम कराकर उसकी मां व अन्य परिजनों को सौंप दिया है।
ये भी पढ़ें...
डॉ. योगिता गौतम हत्याकांड: बेटी की मौत के साथ टूट गए परिवार के सपने, एक साल बाद भी पेश नहीं की बालों की डीएनए रिपोर्ट
विज्ञापन
विश्व हृदय दिवस: हंसी-खुशी और फिटनेस की डोज से खिलखिला रहा दिल, डॉक्टरों ने दिए तनाव दूर करने के मंत्र