फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Chief Minister Yogi said that Soron will be made a Dham, development will happen

मुख्यमंत्री योगी बोले सोरों को धाम बनाएंगे,होगा विकास

Thu, 20 Jan 2022 11:45 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 20 Jan 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
Chief Minister Yogi said that Soron will be made a Dham, development will happen
कासगंज। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बृहस्पतिवार की शाम को सोरों की चेयरमैन मुन्नी देवी से वर्चुअल संवाद किया। उन्होंने सोरों तीर्थ के बारे में जानकारी ली। मुख्यमंत्री बोले सोरों को धाम बनाएंगे और अच्छा विकास होगा।
विज्ञापन

चेयरमैन मुन्नी देवी ने उनसे सोरों में भगवान वाराह के दर्शन के लिए आने का आमंत्रण दिया तो मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी भी हार्दिक इच्छा है सोरोंजी आने की। सोरोंजी को तीर्थ स्थल घोषित करने के निर्णय के बारे में उन्होंने चेयरमैन से जानना चाहा कि लोगों को अब कैसा लग रहा है तो चेयरमैन ने कहा कि सभी लोग बहुत खुश हैं। मुख्यमंत्री ने भी खुशी जाहिर की। उन्होंने कहा कि अन्य तीर्थों की तरह सोरों को धाम बनाकर विकास कराएंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि मथुरा, वृंदावन, बरसाना, गोकुल, अयोध्या एवं काशी की तरह से विकास हो रहा है उसी तरह से सोरोंजी का भी विकास कराया जाएगा। जयश्री राम के साथ उन्होंने संवाद शुरू किया। चेयरमैन ने उनका आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed