फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Chief Minister Yogi Adityanath said Vrindavan Kumbh Baithak will be divine and grand

भाजपा सरकार है तो धार्मिक आयोजन दिव्य और भव्य होंगे: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

Mon, 15 Feb 2021 12:06 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा-वृंदावन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा-वृंदावन Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 15 Feb 2021 12:06 AM IST
सार

  • मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि 12 वर्ष बाद अवसर आया है कि यह आस्था की परंपरा को दिव्य और भव्यता से मनाया जाए। यहां पहले क्या होता था इस पर चर्चा नहीं करेंगे, लेकिन अब भाजपा की सरकार है तो इसे भव्यता प्रदान की जाएगी।

विज्ञापन
Chief Minister Yogi Adityanath said Vrindavan Kumbh Baithak will be divine and grand
वृंदावन: संतों को संबोधित करते मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वृंदावन में रविवार को मेला क्षेत्र में कुंभ पूर्व वैष्णव बैठक को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि जब पहली बार इसका प्रस्ताव आया था तो चिंता कि ये पर्व, त्योहार बने या फिर कोरोना महामारी से मानव के जीवन को बचाया जाए। लेकिन बधाई देता हूं प्रधानमंत्री को, जिन्होंने कोरोना को मजबूती के साथ नियंत्रित करने का काम किया है। अब यह आयोजन उसी तरह से होगा, जैसे 2019 में प्रयागराज कुंभ हुआ था। प्रयागराज कुंभ दुनिया में विशिष्ट स्थान बना गया। यही संदेश इस पवित्र भूमि से जाना है।

विज्ञापन


इस मौके पर महंत फूलडोल बिहारी दास ने मुख्यमंत्री की तारीफ की। इस आयोजन के लिए 35 करोड़ रुपये आवंटित करने, नाम संशोधन करने सहित ब्रज विकास में उनके योगदान को सराहा। कैबिनेट मंत्री चौधरी लक्ष्मीनारायण ने कहा अब सुनहरा इतिहास लिखा जा रहा है। अयोध्या में दिवाली उत्सव, बरसाने की होली को विश्वविख्यात बनाना, श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर भव्य आयोजन कर नया इतिहास जुड़ रहा है। अब वैष्णव बैठक पुनर्जीवित की जा रही है। 
विज्ञापन


ऊर्जामंत्री श्रीकांत शर्मा ने ब्रज भाषा में बोलते हुए मुख्यमंत्री का ब्रज विकास के लिए आभार जताया। सांसद हेमामालिनी ने ब्रज के सांसद होने पर अपने को सौभाग्यशाली बताते हुए मुख्यमंत्री के योगदान की चर्चा की। इस अवसर पर ब्रज तीर्थ विकास परिषद उपाध्यक्ष शैलजाकांत मिश्र, सहकारी बैंक अध्यक्ष तेजवीर सिंह, व्यापारी कल्याण बोर्ड चेयरमैन रविकांत गर्ग, महापौर डॉ. मुकेश आर्य बंधु, महंत फूलडोल बिहारी दास, महंत हरिशंकर नागा, महंत मुरारी दास, महंत रामस्वरूप, महंत मदनमोहन, महंत लाडिली शरण दास मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

Chief Minister Yogi Adityanath said Vrindavan Kumbh Baithak will be divine and grand
संतों को भोजन परोसते मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला
संतों से मिलने उनके आश्रम पहुंचे सीएम 
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वृंदावन आगमन पर संतों से मुलाकात की। इस दौरान मुख्यमंत्री पहले परिक्रमा मार्ग संत कॉलोनी स्थित संत ज्ञानानंद महाराज के आश्रम कृष्ण कृपा धाम पहुंचे। जहां संतों से मुलाकात करने के साथ ही आश्रम में ही भोजन किया। 

आश्रम में संत ज्ञानानंद महाराज के साथ मुख्यमंत्री ने वृंदावन की समस्याओं पर मंथन किया। इसके अलावा वह निकुंज वन में संत विजय कौशल महाराज के आश्रम में भी गए। वहां भी अनेक गणमान्य लोगों से और संत महात्माओं से उनकी मुलाकात हुई। अंत में वृंदावन कुंभ स्थल में बने बरसाना के संत विनोद बाबा के अखाड़े में भी पहुंचे। 

संतों को स्वयं परोसा भोजन 
वृंदावन में पहुंचे मुख्यमंत्री संतों का आदर सत्कार करने नहीं भूले। टूरिस्ट सेंटर पहुंचे योगी ने संतों की पंगत में स्वयं अपने हाथों से भोजन प्रसाद परोसा। इस सत्कार के बाद संतों ने योगी को आशीर्वाद भी दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed