{"_id":"60afd5458ebc3edea103c4f9","slug":"chief-minister-will-hold-virtual-dialogue-with-the-head-of-nagla-garhoo-today-mainpuri-news-agr4934758100","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुख्यमंत्री आज करेंगे नगला गढ़ू के प्रधान से वर्चुअल संवाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुख्यमंत्री आज करेंगे नगला गढ़ू के प्रधान से वर्चुअल संवाद
विज्ञापन
मैनपुरी। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को विकास खंड मैनपुरी की ग्राम पंचायत नगला गढ़ू के प्रधान से सीधा संवाद करेंगे। कलक्ट्रेट स्थित एनआईसी भवन में आयोजित वर्चुअल संवाद में मुख्यमंत्री ग्राम पंचायत में विकास की योजनाओं और कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए किए जाने वाले इंतजामों पर चर्चा करेंगे।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को प्रदेश के नवनिर्वाचित प्रधानों से वार्ता करेंगे। इसमें वर्चुअल माध्यम से प्रधान जुड़ेंगे। संवाद के लिए चयनित प्रधान एनआईसी में मौजूद रहेंगे। जिले से संवाद के लिए ग्राम पंचायत नगला गढ़ू के प्रधान डॉ. दिनेश प्रकाश यादव का चयन किया गया है।
49 वर्षीय डॉ. दिनेश यादव की शिक्षा एमएससी, पीएचडी है। शाम साढ़े तीन बजे के करीब मुख्यमंत्री उनसे वार्ता करेंगे। मुख्यमंत्री द्वारा ग्राम पंचायत की पहली बैठक में किए गए निर्णयों पर संवाद के साथ ग्राम पंचायत के विकास के लिए प्रधान द्वारा बनाई गई योजना पर भी चर्चा की जाएगी। इस दौरान एनआईसी में जिलास्तरीय अधिकारी भी मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन
----
जूम पर अन्य प्रधान भी होंगे शामिल
मुख्यमंत्री द्वारा एनआईसी भवन में जिले के एक प्रधान से संवाद किया जाएगा। हालांकि जिले के अन्य प्रधान भी संवाद से जुड़ेंगे। वे अपनी ग्राम पंचायतों में जूम एप पर संवाद से जुड़ेंगे। इसके लिए सभी सचिवों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। सचिवों से कहा गया है कि वे अपनी सभी ग्राम पंचायतों के प्रधान को एक स्थान पर एकत्रित कर सीएम के संवाद में प्रतिभागिता सुनिश्चित करें।
----
वर्जन
मुख्यमंत्री द्वारा नगला गढ़ू के प्रधान से शुक्रवार को वर्चुअल संवाद किया जाएगा। अन्य प्रधान भी जूम एप के माध्यम से संवाद कार्यक्रम में जुड़ेंगे।
न, डीपीआरओ।