फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Chief Minister Model Composite School will be built in the district, land is being marked

Agra News: जिले में बनेगा मुख्यमंत्री मॉडल कंपोजिट विद्यालय, जमीन की जा रही चिह्नित

Tue, 31 Oct 2023 12:06 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Tue, 31 Oct 2023 12:06 AM IST
विज्ञापन
Chief Minister Model Composite School will be built in the district, land is being marked
कासगंज। जिले में शैक्षणिक परिवेश में और अधिक सुधार जल्द दिखेगा। विद्यार्थियों को आधुनिक ढंग से पढ़ाई का माहौल मिलेगा। सरकार ने इसके लिए मुख्यमंत्री मॉडल कंपोजिट विद्यालय बनाएगी। इस संबंध में महानिदेशक स्कूल शिक्षा एवं राज्य परियोजना निदेशक ने जिले में मुख्यमंत्री मॉडल कंपोजिट विद्यालय बनाने के निर्देश निर्गत किए हैं। विद्यालय के निर्माण के लिए जमीन चिह्नित करने के लिए भी निर्देश दिए हैं। शिक्षा विभाग ने भूमि तलाश करने की कवायद शुरू कर दी है।प्रस्तावित विद्यालय में प्री-प्राइमरी से कक्षा 12 तक के 1500 छात्र-छात्राओं को आधुनिक शैक्षणिक परिवेश में शिक्षा दी जाएगी। विद्यालय में 30 कक्षाएं बनाई जाएंगी। भवन के साथ साथ खेल का मैदान एवं कौशल विकास के संसाधनों को विकसित किया जाएगा। नई शिक्षा नीति 2020 के अनुरूप समग्र शिक्षा में निहित प्रावधानों के अनुरूप पृथक कक्षाओं का संचालन होगा। विज्ञान, कला एवं वाणिज्य तीनों वर्गों में शिक्षा दी जाएगी। छात्र छात्राओं को डिजिटल एजुकेशन प्लेटफार्म से जोडऩे के लिए स्मार्ट क्लास की स्थापना होगी और अत्याधुनिक प्रयोगशाला, लाइब्रेरी आदि की सुविधा होगी।
विज्ञापन


40 हजार वर्ग मीटर भूमि में होगा निर्माण
कासगंज। भूमि के चयन के संबंध में भी शासन ने निर्देश दिए हैं। चयनित भूस्थल का न्यूनतम एवं अधिकतम क्षेत्रफल 5 एकड़ से 10 एकड़ के मध्य होना चाहिए। मीटर की माप के अनुसार यह न्यूनतम 20 हजार वर्ग मीटर एवं अधिकतम 40 हजार वर्ग मीटर होना चाहिए। चयनित भूमि स्थल पूर्ण रूप से निर्विवाद एवं निशुल्क हो। भूस्थल जिला मुख्यालय, तहसील मुख्यालय के समीप हो। जिससे अधिक से अधिक छात्र छात्राएं लाभान्वित हो सकें। नेशनल हाईवे और स्टेट हाईवे भी समीप हों। महानिदेशक स्कूली शिक्षा की ओर से जिलाधिकारी को यह निर्देश जारी किए जाएंगे।
विज्ञापन


वर्जन-
- मुख्यमंत्री मॉडल कंपोजिट विद्यालय के लिए भूमि चिन्हीकरण की प्रक्रिया को शुरू किया गया है। इस संबंध में जिला समन्वयक निर्माण को निर्देशित किया गया है- राजीव कुमार, बीएसए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed