{"_id":"67b9fce6164242ace40df071","slug":"chief-election-commissioner-gyanesh-kumar-had-darshan-of-lord-varaha-kasganj-news-c-175-1-kas1001-128261-2025-02-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने किए भगवान वराह के दर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने किए भगवान वराह के दर्शन
Sat, 22 Feb 2025 10:05 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Sat, 22 Feb 2025 10:05 PM IST
विज्ञापन
कासगंज/सोरोंजी। मुख्य चुनाव आयुक्त बनने के बाद ज्ञानेश कुमार पहली बार बेटी जिलाधिकारी मेधा रूपम के घर आए। उन्होंने तीर्थनगरी में भगवान वराह के मंदिर पहुंचकर माता, पिता, पत्नी, बच्चों के साथ पूजा अर्चना की और भगवान वराह से आशीर्वाद लिया।
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार जिलाधिकारी मेधा रूपम के पिता हैं। वह 1988 बैच केरल कैडर के आईएएस अधिकारी हैं। मुख्य चुनाव आयुक्त के साथ उनकी पत्नी अनुराधा कुमार, पिता डॉ. सुबोध कुमार गुप्ता व मां सत्यवती गुप्ता एवं जिलाधिकारी मेधा रूपम भी साथ रहीं। मंदिर के सेवायत नरेश त्रिगुणायत ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विधि विधान से पूजा अर्चना कराई। सेवायत ने मुख्य चुनाव आयुक्त को भगवान वराह का चित्र एवं प्रसाद भेंट किया। बता दें कि मुख्य चुनाव आयुक्त बनने से पहले भी मुख्य चुनाव आयुक्त ने भगवान वराह के मंदिर पहुंचकर पूजा अर्चना की और तीर्थनगरी के मंदिरों व अन्य पौराणिक महत्व के स्थानों को देखा। मुख्य चुनाव आयुक्त बनने के बाद से ही जिलाधिकारी को उनके पिता के मुख्य चुनाव आयुक्त बनने पर शुभकामनाएं मिल रही थीं। इस दौरान एडीएम राकेश पटेल, सोरोंजी नगरपालिका के चेयरमैन रामेश्वर दयाल महेरे, एसडीएम संजीव कुमार, सीओ आंचल चौहान आदि मौजूद रहे।