फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Chicken pox outbreak in district jail mathura

जिला जेल में चिकन पॉक्स का प्रकोप, 10 से ज्यादा बंदी बीमार

Thu, 25 Oct 2018 06:52 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा Updated Thu, 25 Oct 2018 06:52 PM IST
विज्ञापन
Chicken pox outbreak in district jail mathura
जिला कारागार मथुरा
मथुरा के जिला कारागार में चिकन पॉक्स फैल गया है। 10 से ज्यादा बंदी बीमार पाए गए हैं। संक्रमण न फैले इसके लिए इन बंदियों को अलग रखा गया है। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने पहुंचकर जांच की। तमाम बंदी वायरल बुखार से भी पीड़ित मिले हैं।  
विज्ञापन


जेल अधीक्षक शैलेन्द्र कुमार मैत्रये ने कुछ बंदियों के बीमार होने की सूचना पत्र के माध्यम से सीएमओ डॉ. शेर सिंह को दी थी। इस पर तुरंत संज्ञान लेते हुए गुरुवार को टीम डिप्टी सीएमओ डॉ. मधुर कुमार, कंट्रोल रूम प्रभारी डॉ. प्रवीन भारती, जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. आरके सिंह आदि जांच को पहुंचे।
विज्ञापन


टीम ने 73 बंदियों की जांच की। इनमें से कई तो बुखार से तप रहे थे, जबकि कइयों को खुजली की शिकायत थी। साथ ही संभावित 10 मरीजों जिनके शरीर पर लाल रंग के चकते, दाने आदि नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

बंदियों को दूसरे बैरक में किया शिफ्ट

उनकी स्क्रीनिंग कराकर उन्हें आइसोलेशन (अन्य मरीजों से दूर रखने) की सलाह दी गई। उन्हें दूसरी बैरक में शिफ्ट किया गया है। टीम ने तुरंत उन्हें आवश्यक उपचार देना शुरू कर दिया है। साथ ही कारागार की नालियों में दवा का छिड़काव कराया गया।

टीम ने कारागार के अस्पताल में भी मरीजों का चेकअप किया। सीएमओ डॉ. शेर सिंह ने बताया कि कुछ बंदियों के बीमार होने की सूचना पर टीम पहुंची थी, उन्हें उपचार देकर आइशोलेशन पर रखा गया है। यह रोग दो या तीन हफ्ते में स्वत: ही दूर हो जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed