फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   'Chemistry Guru' coaching centre sealed for negligence regarding safety standards; notices issued to 17 others.

Agra News: सुरक्षा मानकों में लापरवाही पर केमिस्ट्री गुरु कोचिंग सील, 17 को नोटिस

Fri, 26 Jun 2026 02:36 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 26 Jun 2026 02:36 AM IST
विज्ञापन
'Chemistry Guru' coaching centre sealed for negligence regarding safety standards; notices issued to 17 others.
ताजगंज के इंद्रा पुरम स्थित केमिस्ट्री गुरु कोचिंग को सील करती एडीए प्रवर्तन टीम स्त्रोत एडीए
आगरा। लखनऊ में कोचिंग सेंटर में हुए हृदय विदारक हादसे के बाद आगरा विकास प्राधिकरण (एडीए) हरकत में आ गया है। बृहस्पतिवार को प्रवर्तन टीमों ने शहर के 53 कोचिंग संस्थानों में अग्निशमन उपायों, सुरक्षा मानकों और नक्शे की जांच की। सुरक्षा मानकों में लापरवाही पर ताजगंज में केमिस्ट्री गुरु कोचिंग सील कर दी गई। साथ ही 17 कोचिंग संचालकों को नोटिस जारी किए गए हैं।
विज्ञापन



संयुक्त सचिव एसबी सिंह के निर्देशन में चली इस कार्रवाई में दोपहर 12 बजे प्रवर्तन वार्ड ताजगंज-द्वितीय की टीम 100 फुटा रोड, इंद्रापुरम पहुंची। यहां एक भवन के प्रथम तल पर संचालित केमिस्ट्री गुरु नामक कोचिंग संस्थान में टीम ने जांच की। सुरक्षा के मानकों की घोर अनदेखी और गंभीर अनियमितता पाई गईं। प्रवर्तन टीम ने संस्थान को सील कर दिया।
विज्ञापन


मानक सत्यापन के दौरान टीम ने जब कोचिंग संस्थानों और व्यावसायिक भवनों के मालिकों से स्वीकृत मानचित्र और अन्य जरूरी अभिलेख मांगे, तो 17 संचालक मौके पर कागज प्रस्तुत नहीं कर सके। इन सभी को नोटिस जारी किए जा रहे हैं। वहीं, शेष 35 कोचिंग व भवन स्वामियों ने अपने दस्तावेज और संबंधित विभागों फायर आदि से जारी एनओसी टीम को सौंपी है। एडीए सचिव संजय कुमार ने बताया कि सभी प्रपत्रों का बारीकी से परीक्षण कराया जा रहे है, इसके बाद नियमानुसार कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि 22 जून को लखनऊ की कोचिंग में हादसे के बाद एडीए वीसी एम. अरुन्मोली ने 23 जून को सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए थे। उन्होंने कोचिंग सेंटरों की जांच कर संयुक्त सचिव से 30 जून तक संस्तुति सहित रिपोर्ट तलब की है।


होटल-रेस्तरां की जांच रिपोर्ट भी नहीं मिली

उपाध्यक्ष ने अपने 23 जून के पत्र में इस बात पर भी कड़ी नाराजगी जताई है कि पूर्व में 4 जून को होटलों और रेस्तरां के मानचित्र और मानकों की जांच के आदेश दिए गए थे। इसकी रिपोर्ट 15 जून तक सौंपनी थी लेकिन प्रवर्तन और मानचित्र अनुभाग ने अब तक यह रिपोर्ट नहीं सौंपी है। 30 जून तक रिपोर्ट पेश नहीं करने वाले प्रवर्तन दल के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed