{"_id":"660e247d34e93565640f05a6","slug":"chemical-businessman-murder-case-mastermind-qasim-suspected-to-be-hiding-in-ravines-in-agra-2024-04-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"केमिकल कारोबारी हत्याकांड: बीहड़ की शरण में है मास्टरमाइंड कासिम, नौकर लोकेश भी पुलिस की पकड़ से दूर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केमिकल कारोबारी हत्याकांड: बीहड़ की शरण में है मास्टरमाइंड कासिम, नौकर लोकेश भी पुलिस की पकड़ से दूर
Thu, 04 Apr 2024 11:00 AM IST
भूपेन्द्र सिंह
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Thu, 04 Apr 2024 11:00 AM IST
सार
ताजनगरी में केमिकल कारोबारी हत्याकांड का मास्टरमाइंड कासिम के बीहड़ की शरण में होने की अशंका है।नौकर लोकेश भी पुलिस की पकड़ से दूर है।
विज्ञापन
केमिकल कारोबारी हत्याकांड: घटनास्थल पर साक्ष्य जुटाती पुलिस, बिलखते परिजन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के आगरा में केमिकल कारोबारी दिलीप गुप्ता के घर में शाहगंज के हिस्ट्रीशीटर पप्पू के भाई ऑटो चालक कासिम ने डाका डाला था। वह मास्टरमाइंड है। उसके बीहड़ में छिपे होने की आशंका है। वहीं घटना कराने में शामिल कारोबारी का नौकर लोकेश भी पुलिस के हाथ नहीं लग सका है।
विज्ञापन
सोमवार को कारोबारी के घर में डाका डाला गया था। दिलीप गुप्ता की हत्या कर बदमाश 50 लाख का माल ले गए थे। पुलिस ने मंगलवार सुबह एक बदमाश धनौली निवासी राजू कुशवाहा को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन
उससे पूछताछ में पता चला था कि सराय ख्वाजा के कासिम ने लोकेश के साथ मिलकर वारदात की थी। लोकेश कारोबारी का नौकर है। वहीं उनके साथ मलपुरा थाना क्षेत्र का संजू भी शामिल था। पुलिस फरार तीनों बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है।
विज्ञापन
लोकेश ताजगंज थाना क्षेत्र के हज्जूपुरा इलाके का है। कासिम भी हाथ नहीं आया है। पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में लिया है। बदमाशों की लोकेशन बाह और पिनाहट थाना इलाके में है। इस पर दो टीम दबिश दे रही है।