{"_id":"5d6ffdd18ebc3e93be632c0c","slug":"cheking-mainpuri-news-agr404167739","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेडिकल स्टोर में चल रही परचून की दुकान पकड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेडिकल स्टोर में चल रही परचून की दुकान पकड़ी
विज्ञापन
कुरावली में मेडीकल स्टोर का निरीक्षण करतीं औषधि निरीक्षक उर्मिला अग्रवाल।
- फोटो : MAINPURI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी/कुरावली। औषधि निरीक्षक ने बुधवार को कुरावली में मेडिकल स्टोर पर छापा मारा। इस दौरान यहां परचून की दुकान संचालित मिली। वहीं, औषधि निरीक्षक ने दुकान से पांच नमूने लेकर जांच के लिए भेजे हैं।
एक व्यक्ति ने कुरावली में संचालित शंकर मेडिकल स्टोर की ऑनलाइन शिकायत की गई थी। इस पर बुधवार को औषधि निरीक्षक उर्मिला अग्रवाल ने शंकर मेडिकल स्टोर का निरीक्षण किया। इस दौरान यहां कई कमियां मिलीं। न तो यहां मेडिकल संचालक मौजूद थे और न ही दवा के बिल उपलब्ध थे।
इसके अलावा एक ही दुकान में मेडिकल स्टोर और परचून की दुकान संचालित हो रही थी। औषधि निरीक्षक ने यहां से डाबर आंवला तेल, एंटीकोल्ड सीरप और ओआरएस का नमूना लेने के साथ ही दवाओं का स्टॉक चेक कर बिल उपलब्ध कराने तक बिक्री पर रोक लगाई। इसके बाद उन्होंने पूजा मेडिकल स्टोर का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
यहां से क्लोरोफिनिकॉल दवा और एंटीकोल्ड सीरप का नमूना लिया। वहीं, दाऊजी मेडिकल स्टोर पर भी निरीक्षण के दौरान फार्मासिस्ट अनुपस्थित होने के साथ ही बिल बुक नहीं मिली। कार्रवाई से नगर के मेडिकल स्टोर संचालकों में हड़कंप मच गया। कई संचालक दुकान बंद कर भाग निकले। निरीक्षण के दौरान औषधि अनुसेवक रामकुमार मौजूद रहे।